-
Advertisement
#Jai Ram की Anil Sharma पर चुटकी- अगर साथ चलते तो विकास करवाने में आता मजा
मंडी। अपने मंडी दौरे के दौरान सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने शहर के विपाशा सदन में आयोजित कार्यक्रम में विरोधियों पर जमकर हमला बोला। साथ ही मंच पर बैठे सदर मंडी (Mandi) के विधायक अनिल शर्मा (Anil Sharma) को भी खरी-खरी सुनाने में पीछे नहीं रहे। सीएम ने अनिल शर्मा के साथ ना चलने की मजबूरी पर चुटकी लेते हुए कहा कि अगर वे साथ चलते तो मंडी सदर का विकास करवाने में मजा आता। उन्होंने कहा कि उन्हें एक लंबे समय तक अनिल शर्मा के सहयोग की उम्मीद थी, लेकिन विपरीत परिस्थितियों के चलते अब उन्होंने दूरी बना ली है। अनिल शर्मा साथ होकर भी साथ नहीं है, लेकिन इससे मंडी सदर के विकास में सरकार की तरफ के कोई कमी नहीं रखी जाएगी। उन्होंने माना कि कुछ विकास कार्यों में कोरोना ने बाधा खड़ी की है, लेकिन किसी भी सूरत में विकास की गति को नहीं रोका जाएगा।
यह भी पढ़ें: Himachal में कोरोना को लेकर सरकार कर सकती है सख्ती, CM जयराम ने मंडी में दिए संकेत

सीएम जयराम ठाकुर ने इस दौरान अपने भाषण में कहा कि कुछ लोग बहुत सवाल पूछते हैं, लेकिन वे ज्यादातर सवालों के जवाब नहीं देते हैं। उन्होंने मंडी में बीजेपी सरकार (BJP Govt) के विकास कार्यों की संख्या पूछने वालों को कड़े लहजे में जवाब दिया कि कहा कि उन्हें आने वाले समय में खुद व खुद ही जवाब मिल जाएगा, जब जनता का भरोसा फिर से बीजेपी पर होगा। बता दें कि सदर से बीजेपी विधायक अनिल व उनके पुत्र आश्रय जो कि लोकसभा चुनावों में कांग्रेस (Congress) के प्रत्याशी रहे ने प्रदेश की सरकार पर मंडी सदर में विकास कार्य ना होने पर सवाल उठाए थे। हालांकि अनिल शर्मा बीजेपी के अधिकतर कार्यक्रमों में शामिल नहीं होते हैं। वह रविवार को विपाशा सदन पहुंचे जहां पर उन्हें एक बार फिर मंच पर प्रदेश के मुखिया ने आड़े हाथों लेने से नहीं छोड़ा।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी YouTube Channel

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


