-
Advertisement
हिमाचल में बढ़ते Corona के मामलों से जयराम चिंतित, कही यह बड़ी बात
शिमला। हिमाचल में कोरोना (Corona) के बढ़ते मामलों को लेकर सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) चिंतित दिखे। यहां जारी एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से हिमाचल में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। यह हम सबके लिए चिंता का विषय है। हिमाचल में हाल ही में मामलों में बढ़ोतरी बाहर से आए लोगों के चलते हुई है। दूसरा अनलॉक दो की शुरूआत में आने जाने पर पाबंधी हटी है। लोगों ने हल्के में लेना शुरू कर दिया है। हम कोरोना के दौर में जितने गंभीर थे अब गंभीरता में कमी आई है। उन्होंने लोगों से निवेदन किया है कि कोरोना वायरस क्लाइमेक्स में जा रहा है और इस दौर में ज्यादा सावधान होने की जरूरत है। जो नियम, कानून व व्यवस्थाएं बनाई हैं उनका पालन करें।
यह भी पढ़ें: कोरोना ब्रेकिंगः हिमाचल में 58 नए मामले, Solan में आए 14 केस- कुल आंकड़ा 1900 पार
उन्होंने कहा कि हिमाचल में सेब का सीजन भी शुरू हो गया है। बाहरी राज्यों से लेबर पहुंची है। उन्होंने कहा कि सेब सीजन या फिर अन्य काम के लिए हिमाचल आने वाले मजदूरों को सात दिन के लिए संस्थागत क्वारंटाइन (Institutional Quarantine) रहना होगा। सात दिन बाद उनका कोविड (Covid) टेस्ट होगा। नेगेटिव आने के बाद वह काम पर जा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि नाहन के गोबिंदगढ़ मोहल्ले में नियमों को मानने में कोताही हुई है। इसका नतीजा यह निकला कि एक मोहल्ले में कोरोना संक्रमण के कई मामले हैं। इसी के चलते नाहन व ददाहू शहर में दो दिन लॉकडाउन किया गया है, ताकि वहां पर एक्टिव केस फाइडिंग वकांटेक्ट ट्रेनिंग का काम पूरा हो सके। इसके अलावा बीबीएन (BBN) क्षेत्र में भी लॉकडाउन (Lockdown) लागू किया गया है। मंडी जिला की लंबाथाच पंचायत को पूरी सील कर दिया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


