- Advertisement -
शिमला। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) आज दिल्ली (Delhi) दौरे पर हैं। गुरुवार सुबह सीएम जयराम ठाकुर ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ बैठक की। उसके बाद उन्होंने केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख एल मंडाविया (Union Health Minister Mansukh L Mandaviya) से भेंट की। इस दौरान सीएम जयराम ने केंद्रीय मंत्री से पहाड़ी क्षेत्रों में प्रतिक्रिया समय कम करने के लिए 50 एंबुलेंस स्वीकृत करने का आग्रह किया। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री को राज्य में आशा कार्यकर्ताओं (ASHA Workers) की कमी के बारे में अवगत करवाया और राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन (एनयूएचएम) के तहत 58 आशा कार्यकताओं तथा राज्य के शहरी क्षेत्रों में व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल में और गुणवत्ता लाने के लिए गैर एनयूएचएम घटक के तहत 176 आशा कार्यकर्ताओं के पद स्वीकृत करने का आग्रह किया।
आज नई दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री मनसुख मंडाविया जी से भेंट की, इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर जी भी साथ रहे।
केन्द्रीय मंत्री जी से पहाड़ी क्षेत्रों में रेस्पोंस टाइम कम करने के लिए 50 एम्बुलेंस स्वीकृत करने का आग्रह किया। pic.twitter.com/WjBe67gicx
— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) January 27, 2022
जय राम ठाकुर ने राज्य को बल्क ड्रग पार्क प्रदान करने का भी आग्रह किया, जिससे औद्योगिकरण को बढ़ावा मिलेगा। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा कार्य एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर (Anurag Thakur) ने भी राज्य के विभिन्न मुद्दों पर अपने बहुमूल्य सुझाव दिए। मुख्य सचिव राम सुभग सिंह और प्रधान आवासीय आयुक्त सुशील कुमार सिंगला भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इससे पहले सीएम जयराम ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर राज्य में रेल नेटवर्क के विस्तार का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भानुपल्ली-बिलासपुर रेल लाईन के कार्य को गति देने के लिए हर प्रयास कर रही ताकि इसे शीघ्र पूरा किया जा सके। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से इस रेलवे लाईन के कार्य में तेजी लाने का आग्रह करते हुए कहा कि इस लाईन का लेह तक विस्तार करना सामरिक दृष्टि से भी बहुत महत्त्वपूर्ण है। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा कार्य एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर भी उपस्थित थे।
- Advertisement -