-
Advertisement
राजभवन में होली के रंगः सीएम सुक्खू व जयराम ने एक दूसरे को लगाया गुलाल
Last Updated on March 8, 2023 by sintu kumar
शिमला। होली के पावन अवसर पर आज राजभवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रातः राजभवन आकर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को तिलक कर होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
राजभवन में सूचना एवं जन संपर्क विभाग के कलाकारों ने बांधा समा
लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला ने भी होली कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व नेता प्रतिपक्ष ने राजपाल के गुलाल लगाने के बाद एक दूसरे तो गुलाल लगा कर होली की बधाई दी।
कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, ग्रामीण विकास मंत्री अनिरूद्ध सिंह तथा लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी उपस्थित थे। उन्होंने राज्यपाल को होली के रंग लगाकर बधाई दी।
कार्यक्रम के दौरान सूचना एंव जन संपर्क विभाग के कलाकारों ने समां बांधा और हिमाचल के सांस्कृतिक रंगों से राज्यपाल को अवगत करवाया।
कार्यक्रम के दौरान जय राम ठाकुर,रोहित ठाकुर और विक्रमादित्य सिंह ने नाटी डाल कर उत्सव को और भव्य बना दिया।
प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तथा अन्य गणमान्य ने होली मनाकर राज्यपाल का अभिनंदन किया।