-
Advertisement
हिमाचल में राहुल गांधी की यात्रा को बनाएंगे यादगार, सीएम ने दिए निर्देश
Last Updated on January 17, 2023 by sintu kumar
इंदौरा। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) ने मंगलवार देर शाम को हिमाचल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा के प्रवेश स्थल कांगड़ा जिले के इंदौरा के निकट मानसर टोल प्लाजा का दौरा किया। सीएम ने कांगड़ा जिले के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के मलोट में राहुल गांधी की प्रस्तावित जनसभा स्थल का भी दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को आम जनता को कम से कम असुविधा के दृष्टिगत पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि यह आयोजन यादगार बने।
यह भी पढ़ें:सुक्खू बोले-कांगड़ा को सीएम मिल गया और क्या चाहिए, मैं खुद कांगड़ा से हूं
बता दंे कि कल यानी बुधवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ने से पहले हिमाचल में प्रवेश करेगी। कांगड़ा जिले (Kangra District) के इंदौरा (Indora) के मीलवां के रास्ते यह पदयात्रा देवभूमि में प्रवेश करेगी। दिनभर 24 किलोमीटर पदयात्रा के बाद राहुल गांधी पंजाब के मलौट में एक जनसभा संबोधित करके प्रदेश कांग्रेस में जोश भरेंगे। हिमाचल में यात्रा शुरू होने से पहले मीलवां में फ्लैग हैंड-ओवर सेरेमनी होगी। इस दौरान सीएम सुक्खू, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित सुक्खू सरकार के मंत्री, विधायक व कांग्रेस नेता मौजूद रहेंगे। इसके बाद सबसे पहले राहुल गांधी प्राचीन मंदिर काठगढ़ में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करेंगे, फिर यात्रा शुरू करेंगे।