-
Advertisement
कांगड़ा की अनदेखी पर सीएम सुक्खू के समक्ष पैरवी करेंगी प्रतिभा सिंह
शिमला। सुक्खू कैबिनेट में कांगड़ा जिला से एक मंत्री ही बनाया गया है जिसके बाद सवाल भी खड़े होने लगे हैं। वही इस मामले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात करेंगी । राजीव भवन में मीडिया से रूबरू होते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांगड़ा सबसे बड़ा जिला है और कांग्रेस को काफी सीटें मिली है, ऐसे में कांगड़ा को कैबिनेट में ज्यादा प्रतिनिधित्व मिले इसको लेकर वह सीएम से बात करेंगी। उन्होंने कहा कि कैबिनेट में युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नेताओं को सीएम ने तरजीह दी है और अभी पर भी विस्तार होना है ऐसे में जहां प्रतिनिधित्व नहीं मिला है , उन जिलों को भी जगह मिलेगी।
https://twitter.com/virbhadrasingh/status/1612709471821922304
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर हिमाचल में 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू होने जा रहा है। इसके सफल आयोजन के लिए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह आज पार्टी मुख्यालय शिमला के इस अभियान को लेकर राजीव भवन में महत्वपूर्ण बैठक ले रही हैं। इसमें केंद्रीय पर्यवेक्षक रघुवीर सिंह मीणा विशेष तौर पर उपस्थित हुए।
यह भी पढ़ें- हिमाचल: मंत्रियों को पोर्टफोलियो का इंतजार, सीएम के दिल्ली से लौटते ही मिलेंगे विभाग
प्रदेशाध्यक्ष ने इस बैठक के लिए सभी जिला कांग्रेस कमेटी और ब्लॉक अध्यक्षों को बुलाया है। इसमें हाथ जोड़ो अभियान के आयोजन को लेकर कमेटियां बनाई जा रही है। प्रतिभा सिंह ने बताया कि 26 जनवरी से शुरू हो रहा यह अभियान एक महीने तक चलेगा। बर्फ-बहुल क्षेत्रों में यह अभियान गर्मियां आने पर शुरू होगा, मगर अन्य क्षेत्रों में गणतंत्र दिवस के अवसर पर इसकी शुरुआत होगा।
इस यात्रा में सीएम, मंत्री, कांग्रेस के सभी विधायक भी अपने-अपने ब्लॉक स्तर पर भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। प्रतिभा सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 19 जनवरी को इंदौरा में पहुंचेगी। जिसमें प्रदेश के सभी बड़े नेता शिरकत करेंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


