-
Advertisement
हिमाचल: मंत्रियों को पोर्टफोलियो का इंतजार, सीएम के दिल्ली से लौटते ही मिलेंगे विभाग
Last Updated on January 10, 2023 by sintu kumar
शिमला। हिमाचल में ओपीएस (OPS) बहाली का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को अब सुक्खू सरकार (Sukhu Govt) की पहली कैबिनेट का इंतजार है। वहीं बीते रोज शपथ लेने के बाद अब मंत्रियों को भी पोर्टफोलियो (Portfolio) का इंतजार है। बताया जा रहा है कि सोमवार को मंत्रियों को विभाग मिल जाने थे, लेकिन सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली में होने के कारण ऐसा नहीं हो पाया।प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएम कल यानी मंगलवार को शिमला आएंगे और उसके तुरंत पश्चात मंत्रियों को विभाग वितरित किए जाएंगे। पोर्टफोलियो वितरित करते के बाद संबंधित विभागों की ओर से कैबिनेट (Cabinet) एजेंडा तैयार होगा और पहली कैबिनेट मीटिंग होगी। हालांकि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) ने बीती रात को ही शिमला वापस लौटना था, मगर उनके कुछ सहयोगी मंत्री और नाराज नेताओं के दिल्ली पहुंचने की खबर सुनने के बाद सीएम ने शिमला आने का शेड्यूल तय नहीं किया।
यह भी पढ़ें- IGMC के बाद अब चंबा में नीट परिणाम से छेड़छाड़ कर छात्रा ने लिया MBBS में दाखिला
बताया जा रहा है कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंत्रियों के विभाग (Department) लगभग तय कर दिए हैं। लेकिन अभी तक आधिकारिक ऐलान होना बाकी है। माना जा रहा है कि सुक्खू कैबिनेट में हर्षवर्धन चौहान और रोहित ठाकुर को बड़े विभागों का जिम्मा मिल सकता है। वहीं वरिष्ठ मंत्री चंद्र कुमार को शिक्षा विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभाग का जिम्मा सौंपा जा सकता है। धनीराम शांडिल को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, हर्षवर्धन चौहान को उद्योग, आबकारी व पर्यटन रोहित ठाकुर को पीडब्ल्यूडी, जगत सिंह नेगी को बागवानी, कृषि और जनजातीय विकास विभाग, अनिरुद्ध सिंह को पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास विभागए,विक्रमादित्य सिंह को स्वास्थ्य, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग जैसे विभाग मिल सकते हैं।
अग्निहोत्री के पास हैं परिवहन और जल शक्ति विभाग
वहीं जल शक्ति विभाग, परिवहन और भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग पहले ही उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री (Deputy Chief Minister Mukesh Agnihotri) को दे दिया गया है, जबकि अन्य विभाग मुख्यमंत्री ने अपने पास रखे है। अभी भी पोर्टफोलियो के आवंटन के बाद कई महत्वपूर्ण विभाग CM अपने पास रखेंगे। सीएम सुक्खू ने बीती रात को ही शिमला वापस लौटना था, मगर उनके कुछ सहयोगी मंत्री और नाराज नेताओं के दिल्ली पहुंचने की खबर सुनने के बाद सीएम ने शिमला आने का शेड्यूल तय नहीं किया।