-
Advertisement
हिमाचल उपचुनाव: वीरभद्र के बिना प्रतिभा का पर्चा, जानें क्या रही चर्चा
मंडी। कांग्रेस (Congress) प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने मंडी लोकसभा सीट उपचुनाव के मद्देनजर आज अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया है। नामांकन भरने से पहले दल-बल के साथ प्रतिभा सिंह गांधी भवन से निकलकर जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय पहुंची। सारी औपचारिकताओं को पूरा करते हुए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर मौजूद रहे। नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद कांग्रेस ने मंडी में विशाल जुलूस निकाला।
यह भी पढ़ें: हिमाचल उपचुनावः खड़ा पत्थर में चेतन बरागटा का रोड शो, सुरेश भारद्वाज के खिलाफ लगे नारे
जनसभा को किया संबोधित
इस मौके पर प्रतिभा सिंह ने मंडी के सेरी मंच से जनसभा को संबोधित किया। वहीं, पार्टी की तरफ से कांग्रेस प्रत्याशी बनाने के लिए पार्टी हाईकमान और प्रदेश के नेताओं का आभार जताया। प्रतिभा सिंह ने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उनपर जताया है, वे उसपर खरा उतरने का प्रयास करेंगी और इस सीट को जीतकर कांग्रेस पार्टी की झोली में डालेंगी।
“ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने कारगिल युद्ध में जो सराहनीय कार्य किया उसके लिए वे भी उनकी सराहनी करती हैं, लेकिन इस बार वे उनके समक्ष एक राजनैतिक प्रतिद्वंदी के रूप में है। मंडी की जनता ही यह तय करेगी कि उन्होंने किसे अपने प्रतिनिधि के रूप में चुनना है।”- प्रतिभा सिंह, कांग्रेस प्रत्याशी, मंडी
कई कद्दावर रहे मौजूद
बता दें कि प्रतिभा सिंह के नामांकन में कांग्रेस का सारा ही शीर्ष नेतृत्व मौजूद रहा। इसमें चुनाव प्रभारी संजय दत्त, प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, आशा कुमारी, विक्रमादित्य सिंह, कौल सिंह ठाकुर समेत कांग्रेस के शीर्ष नेता मौजूद रहे।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

