-
Advertisement
उपचुनावः हिमाचल में कांग्रेस ने किया उम्मीदवारों का ऐलान, मंडी से प्रतिभा सहित इन्हें मिला टिकट
नई दिल्ली। हिमाचल में मंडी लोकसभा सीट के अलावा तीन विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव( Byelection) के लिए कांग्रेस ( Congress)ने अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। बीजेपी से पहले कांग्रेस ने मंडी लोकसभा व फतेहपुर , जुब्बल- कोटखाई व अर्की विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर बाजी मारी है। कांग्रेस के महासचिव मुकुल वासनिक ने आज हिमाचल में होने जा रहे उपचुनावों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। इन में मंडी से पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह का पत्नी व पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह को मैदान में उतारा है इसके अलावा चार विधानसभा सीटों में फतेहपुर से स्वं सुजान सिंह पठानिया के बेटे भवानी सिंह पठानिया, जुब्बल- कोटखाई से पूर्व सीपीएस रोहित ठाकुर व अर्की से संजय अवस्थी को टिकट दिया है।

इससे पहले हिमाचल कांग्रेस की ओर से सभी नामों की सूची हाइकमान को दी थी। जिसके बार इन चारों के नामों की घोषणा की गई है। उधर अर्की में संजय अवस्थी के टिकट देने का विरोध शुरु हो गया है। गुस्साए ब्लाक कांग्रेसियों ने विरोध स्वरूप अपना इस्तीफा भी दिया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

