-
Advertisement
कांग्रेस ने सराज के तीन पदाधिकारियों और बीजेपी ने आनी से एक को किया बाहर
Last Updated on November 11, 2022 by sintu kumar
शिमला। हिमाचल में विधानसभा चुनाव से एक दिन पूर्व बीजेपी व कांग्रेस ने अपने पदाधिकारियों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है। कांग्रेस ने सराज से तीन पदाधिकारियों के निष्कसित किया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिराज के अध्यक्ष की शिकायत पर कांग्रेस हाई कमान की स्वीकृति से हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सांसद ने विधानसभा चुनावों में पार्टी प्रत्याशी के विरूद्ध चुनाव प्रचार करने व पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर सराज विधानसभा क्षेत्र से संबंधित कांग्रेस पदाधिकारियों को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया है। निष्कासित किए गए नेताओं में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बुद्धिजीवी विभाग के अध्यक्ष विजय पाल सिंह चौहान, प्रदेश कांग्रेस सचिव महेंद्र ठाकुर तथा प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव नरेंद्र कुमार शामिल है।