-
Advertisement
नगर निगम चुनाव को कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित, किसे मिली टिकट- जानिए
शिमला। हिमाचल के चार नगर निगम (Municipal Corporation Election) में 7 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। प्रत्याशियों (Candidate) के नाम पर चर्चा के बाद सहमति के बाद लिस्ट जारी कर दी है। पहले चरण में नगर निगम के 64 वार्डों में 55 में प्रत्याशियों की घोषणा की है। 9 पर अभी नहीं की है। पालमपुर के वार्ड तीन और 15, धर्मशाला के 1, 12 और 14, सोलन के 1,2, 5 और 17 वार्ड में अभी प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई है। मामला अभी पेंडिंग है। नामांकन पत्र (Nomination Letter) कल से भरने शुरू होंगे। नामांकन 22 से 24 तक भरे जाएंगे। नामांकन शुरू होने से एक दिन पहले कांग्रेस ने लिस्ट जारी कर दी है।
बता दें कि नगर निगम चुनाव के लिए कल से नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 22, 23, 24 मार्च को सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल हो सकेंगे। 25 मार्च को सुबह 10 बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी। 27 मार्च को सुबह दस बजे से पांच बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकंगे। इसी दिन उम्मीदवारों के नाम व चुनाव चिन्ह जारी किए जाएंगे। सात अप्रैल को सुबह आठ बजे से दोपहर बाद चार बजे तक मतदान होगा। इसी दिन मतगणना भी होगी।
यह भी पढ़ें: धर्मशाला में कांग्रेस का दो सीटों पर फंसा पेच, कल होगी Candidates की सूची जारी


हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

