-
Advertisement
राज्यपाल से मिलने पहुंचे कांग्रेस नेता, सरकार बनाने का दावा किया पेश
Last Updated on December 10, 2022 by Vishal Rana
शिमला। हिमाचल में सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) का नाम सीएम पद के लिए फाइनल हो गया है। वहीं मुकेश अग्निहोत्री (Mukesh Agnihotri) को डिप्टी सीएम बनाया गया है। सीएम का नाम फाइनल होने के बाद कांग्रेस नेता राज्यपाल से मिलने पहुंचे। नामित सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को हिमाचल प्रदेश में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया।
इस दौरान पर्यवेक्षक भूपेश बाघेल, भूपिंदर सिंह हुड्डा, राजीव शुक्ला, सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री व हिमाचल सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली मौजूद रहे। इन नेताओं ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर (Governor Rajendra Vishwanath Arlekar)को सुखविंदर सिंह सुक्खू को सीएम (CM) चुने जाने को लेकर लिखित पत्र राज्यपाल को सौंपा। राज्यपाल ने कांग्रेस नेताओं के साथ साथ सुखविंदर सिंह सुक्खू को सीएम बनने पर बधाई दी।
यह भी पढ़ें:Big Breaking: सुखविंदर सुक्खू होंगे हिमाचल के सीएम- मुकेश अग्निहोत्री डिप्टी सीएम बनाए
हिमाचल के नए सीएम सुक्खू कल यानी रविवार को डेढ बजे रिज पर शपथ लेंगे। उनके शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह (Oath Taking Ceremony) में प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) और राहुल गांधी भी शामिल होंगे। बता दें कि हिमाचल में ऐसा पहली बार हुआ है कि सीएम के साथ डिप्टी सीएम बनाया गया है।
वहीं सुक्खू ने सीएम पद पर उनके नाम की घोषणा के बाद मीडिया से बात करते हुए सबसे पहले सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता ने उन्हें आशीर्वाद दिया है। हमें कुछ समय दें। आने वाले समय में जनता की सेवा करना ही हमारा परमधर्म होगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group