-
Advertisement
कांग्रेस की ये है दूसरी तस्वीर : कुछ ही घंटों बाद आशा-मुकेश ने यूं बिठाई बिसात
कांगड़ा। कांग्रेस के हिमाचल मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला के कांगड़ा आगमन पर दो तस्वीरें उभरकर सामने आईं। पहली तस्वीर हमने आपको मंगलवार रात दिखाई थी, जिसमें शुक्ला पूर्व परिवहन मंत्री जीएस बाली (GS Bali) के घर पर डिनर करने पहुंचे तो वहां कौन-कौन मौजूद था। उसके कुछ ही घंटों बाद यानी सुबह एक और तस्वीर सामने आई, ये तस्वीर कांगड़ा (Kangra) के विधायक पवन काजल के घर की है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री व आशा कुमारी ने बिसात बिछाकर कैसे बाली विरोधियों को पवन काजल के घर पर जुटा कर नाश्ते के टेबल पर पहुंचाया। साफ है कांगड़ा में ही इस बात का संदेश देने का प्रयास किया गया कि अगर बाली सेर हैं तो हम भी कम नहीं। ढाल लोकसभा चुनाव की तरह इस बार भी काजल को ही बनाया गया है। उनके घर शुक्ला को ले जाना रणनीति का हिस्सा है।
ये भी पढे़ं – बाली के घर जमे बड़े कांग्रेसी-शुक्ला सहित वीरभद्र गुट के हर्ष भी पहुंचे

काजल के घर पहुंचने वालों में एक चेहरा बाली कैंप से भी दिखा, वो रहा है विप्लव ठाकुर का, वो बीती रात बाली के घर पर मौजूद थी। उन्हें बाली से ही जोड़कर देखा जाता है, लेकिन शुक्ला से नजदीकियों के चलते वो आज रणनीति के तहत पवन काजल (Pawan Kajal) के घर भी पहुंच गई। खैर काजल के घर जुटाए गए कांग्रेसियों में अजय महाजन, चंद्र कुमार, कुलदीप पठानिया, संजय रत्न व केवल सिंह पठानिया जैसे वो लोग मौजूद थे, जिन्हें रात को बाली के यहां नहीं देखा गया। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर का तो यहां भी होना लाजिमी था, क्योंकि उन्हें तो प्रभारी के साथ रहना है। खैर, कांग्रेस की ये दो तस्वीरें बहुत कुछ बोल गई हैं। इसी तरह से एक तस्वीर आज सुबह सुधीर शर्मा के घर में भी देखने को मिली है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…


