-
Advertisement
Political Crisis : सीएम सुक्खू को लोस चुनाव तक का वक्त,विक्रमादित्य पर संदेह-प्रतिभा की जगह दूसरा
Himachal Congress Report : नई दिल्ली। हिमाचल में कांग्रेस सरकार में सियासी उठापटक के बीच पार्टी ऑब्जर्वर ने हाईकमान को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट में तीन बिंदु जो मुख्य तौर पर इंगित किए गए हैं। पहला लोकसभा चुनाव तक सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) को बदलना पार्टी हित में नहीं। इसलिए उन्हें सबको साथ लेकर चलने के लिए लोकसभा चुनाव( Loksabha Election)तक का वक्त दिया जाना चाहिए। हालांकि,रिपोर्ट में इस बात को भी इंगित किया गया है कि इस बात पर संशय है कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू सबको साथ लेकर चलेंगे।
प्रतिभा सिंह के स्थान पर कोई और अध्यक्ष बने
प्वाइंट नंबर दो में कहा गया है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) को लोकसभा चुनाव लड़वाया जाना जरूरी है,इसलिए उनकी जगह किसी और को पार्टी का प्रदेशाध्यक्ष बनाया जाना चाहिए। इसमें इस बात का उल्लेख है कि प्रतिभा सिंह मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़कर जीती हैं, अबकी मर्तबा भी वहीं टक्कर देने के लिए सबसे सशक्त हो सकती है। ऐसे में पार्टी की कमान किसी दूसरे को सौंपी जानी जरूरी है। इसे समन्वय की दृष्टि से भी जरूरी बताया गया है।
विक्रमादित्य पर पार्टी विश्वास नहीं कर सकती
प्वाइंट नंबर तीन में कहा गया है कि विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) ने उठापटक के बीच जिस तरह से सुक्खू सरकार से इस्तीफा देने का ऐलान किया व मीडिया के समक्ष खुलकर बहुत कुछ बोला, उसे अनुशासनहीनता के दायरे में माना जाना चाहिए। पार्टी ऑब्जर्वर डीके शिव कुमार (DK Shiv Kumar) व भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपनी रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र किया है कि ऐसे में विक्रमादित्य सिंह पर पार्टी विश्वास नहीं कर सकती। रिपोर्ट में कहा गया है कि उपरोक्त बातों पर जल्द से जल्द एक्शन होना जरूरी है।
यह भी पढ़े:आलाकमान ने जिम्मेदारियां सौंपी थी उसे निष्ठा के साथ निभाया, कल फिर दिल्ली जाना है
-पंकज शर्मा

