हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर की सोनिया से मुलाकात, पार्टी का रिपोर्ट कार्ड सौंपा

सोनिया गांधी को  प्रदेश में जारी कांग्रेस के कार्यक्रमों से अवगत करवाया

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर की सोनिया से मुलाकात, पार्टी का रिपोर्ट कार्ड सौंपा

- Advertisement -

नई दिल्ली। हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने आज नई दिल्ली 10 जनपथ में  पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर उन्हें प्रदेश की ताजा राजनीति से अवगत करवाया। इस दौरान उन्होंने संगठनात्मक विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की और उन्हें प्रदेश में जारी कांग्रेस के कार्यक्रमों से अवगत करवाया। सोनिया गांधी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप  सिंह राठौर की सराहना करते हुए इस शानदार जीत के लिए सभी नेताओं,पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की।उन्होंने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस का इसी तरह की जीत का सिलसिला जारी रहना चाहिए।उन्होंने प्रदेश संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें एकजुट होकर आगे बढ़ने को कहा है। राठौर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस बीजेपी  सरकार की जन विरोधी नीतियों व निर्णयों के खिलाफ लोगों के बीच जाकर जन आंदोलन कर रहा है।  देश मे बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस का जन जागरण अभियान सफलता के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस अभियान को लोगों का भारी  जन समर्थन भी मिल रहा है।उन्होंने कहा कि वह स्वयं उन क्षेत्रों में महंगाई व  बीजेपी  की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ  उन विधानसभा क्षेत्रों में जन जागरण अभियान का नेतृत्व कर रहें है जहां से कांग्रेस पिछले कई वर्षों से पिछड़ती रही है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में बड़ी मजबूत स्थिति में है और आने वाले विधानसभा चुनावों में अपनी  शानदार जीत का परचम लहरायेगी।


यह भी पढ़ें: पूर्व कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर बोले- पुलिस परिजनों पर दर्ज FIR को वापस ले सरकार, नहीं तो होगा उग्र प्रदर्शन

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणूगोपाल, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, कोषाध्यक्ष पवन बंसल जम्मू कश्मीर मामलों की प्रभारी सासंद रजनी पाटिल सहित केंद्रीय आला कमान के कई अन्य नेताओं से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने इस दौरान वार्ता में इन नेताओं से राजनीति पर चर्चा करते हुए बताया कि प्रदेश में हुए उप चुनावों के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।प्रदेश में हुए उप चुनावों में पार्टी की जीत का एक बहुत बड़ा संदेश देश भर में गया है और इससे कार्यकर्ताओं में नए जोश का रक्त संचार हुआ है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में अपनी शानदार जीत का परचम लहरायेगी और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

 

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

- Advertisement -

Tags: | Himachal News | Himachal Pradesh News in Hindi | latest news himachal | himachal news in hindi | Latest Himachal News | latest himachal news in hindi | Himachal Breaking News | Himachal News Today | latest hp news | Himachal headlines in Hindi | himachal abhi abhi news | Himachal local news | himachal news abhi abhi | मुलाकात | himachal news hindi | हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष | hp abhi abhi news himachal latest news | रिपोर्ट कार्ड | कुलदीप राठौर राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी | himachal abhi abhi
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है