-
Advertisement
First Hand: स्वास्थ्य घोटाले में सीएम Jai Ram से इस्तीफे की मांग लेकर राजभवन जा पहुंची कांग्रेस
शिमला। कोविड-19 ( COVID-19)के बीच ही हिमाचल प्रदेश( Himachal Pradesh) में स्वास्थ्य घोटाले (Health scam) ने कांग्रेस को बैठे-बिठाए एक मुद्दा दे डाला है। इसी के चलते बीते कल कांग्रेस विधायक दल( Congress Legislature Party)की बैठक में पारित हुए प्रस्ताव के अनुरूप आज कांग्रेस पार्टी सीएम जयराम ठाकुर( CM Jairam Thakur) से इस्तीफे की मांग को लेकर राजभवन जा पहुंची। राजभवन पहुंचे कांग्रेसियों ने गर्वनर बंडारू दत्तात्रेय को ज्ञापन सौंपकर स्वास्थ्य विभाग में घोटाले की जांच विजिलेंस के बजाए हाईकोर्ट के सिटिंग जज से करवाने की मांग रखते हुए कहा है कि इस मामले में सीएम जयराम ठाकुर को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। इस दौरान पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर व विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री सहित कई विधायक मौजूद रहे।

राठौर-मुकेश बोले,सीधी जिम्मेदारी सीएम जयराम की
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ( Congress state President Kuldeep Singh Rathore) ने कहा है स्वास्थ्य विभाग में हुए घोटाले ने हिमाचल प्रदेश को देश भर में शर्मसार किया है। कोरोना जैसी महामारी के दौर में स्वास्थ्य विभाग में गड़बड़ी होना बेहद दुखद है। कांग्रेस पार्टी मामले को लेकर राज्यपाल से मिली है और सीएम जयराम के इस्तीफे की मांग की है क्योंकि डॉ. राजीव बिंदल ने बीजेपी अध्यक्ष पद से इस्तीफा इसलिए दिया है कि कहीं ना कहीं कुछ तो गलत हुआ है।
वहीं,कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी में प्रदेश के लोगों ने सरकार का भरपूर सहयोग दिया है जिसमें कर्मचारी से लेकर मजदूरी करने वाले व्यक्ति ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं ऐसे में स्वास्थ्य विभाग में घोटाला होना दुखद है। सीएम जयराम ठाकुर के पास स्वास्थ्य विभाग है इसलिए इसमें सीधी जिम्मेदारी सीएम की बनती हैंए उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने फिर दोहराया है कि कांग्रेस इस मामले को लेकर जनता में जाएगी और जांच सही नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बीते अढ़ाई साल में स्वास्थ्य विभाग में हुई सभी तरह की खरीद की जांच की मांग भी की।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


