-
Advertisement
कौल के घर कांग्रेसियों के जमावड़े पर Shandil हल्के तल्ख, Parallel मीटिंग का संज्ञान
शिमला। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ठाकुर कौल सिंह (Thakur Kaul Singh) के शिमला स्थित आवास पर पार्टी नेताओं का लंच पर जमावडा अपने ही लोगों को अखर रहा है। प्रदेश कांग्रेस (State Congress) अनुशासन समिति के अध्यक्ष कर्नल धनीराम शांडिल (Colonel Dhaniram Shandil) का कहना है कि लंच तो एक नाॅरमल प्रक्रिया है,लेकिन पैरलल (Parallel)मीटिंग नाॅरमल कैटेगिरी में नहीं मानी जा सकती। उन्होंने कैमरे के सामने कहा है कि इसका संज्ञान लिया गया है। अगर किसी को भी अपनी बात रखनी है तो वह दो जुलाई को पार्टी प्लेटफार्म पर अपनी बात रख सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक अनुशासन वाली पार्टी है और इस तरह की पैरलल मीटिंग ठीक नहीं है। उधर,इस बाबत संपर्क करने पर ठाकुर कौल सिंह का कहना है कि वह बीते 42 वर्षों से पार्टी के साथ जुडे हुए हैं,अनुशासन क्या होता है उसे उन्हें बताने की जरूरत नहीं हैं। वह इसी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रहे हैं। अगर पार्टी के कुछ लोग घर साथ बैठकर लंच करते हैं,तो उसमें क्या गलत है।
यह भी पढ़ें: बीजेपी में धवाला की ज्वाला के बाद Congress की धड़ेबंदी, Kaul Singh बने अगुवा

सुक्खू-सुधीर सहित पहुंचे थे कौल के घर
याद रहे कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ठाकुर कौल सिंह के शिमला स्थित आवास पर बीते शनिवार को लंच के बहाने एक बैठक हुई, जिसमें पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू, सुधीर शर्मा, आशीष बुटेल, हर्ष वर्धन चौहान, रोहित ठाकुर व सोहन लाल मौजूद रहे। चर्चा का विषय पार्टी के वर्तमान में प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर (Kuldeep Singh Rathore) की कार्यप्रणाली रही। इस बाबत सवाल ये उठाए गए कि पार्टी में वरिष्ठ नेताओं को विश्वास में ना लेकर कुछ एक लोगों को ही साथ लेकर चलने का काम हो रहा है। इसमें वरिष्ठ नेता पूरी तरह से दरकिनार किए गए हैं। तय हुआ है कि जल्द ही एक बैठक की जाएगी, जिसमें पार्टी की वरिष्ठ नेता आशा कुमारी, रामलाल ठाकुर, जीएस बाली व चौधरी चंद्र कुमार जैसे नेताओं को भी बुलाया जाएगा। उसी के चलते कर्नल धनीराम शांडिल ने इस तरह का बयान दिया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
Tags


