- Advertisement

हिमाचल में सतत डायलिसिस शिक्षा कार्यक्रम का सफल आयोजन, डॉ. राजेश का रहा विशेष सहयोग
IADT: इंडियन एसोसिएशन ऑफ डायलिसिस टेक्नोलॉजिस्ट्स (IADT), नई दिल्ली द्वारा हिमाचल प्रदेश चैप्टर के डायलिसिस टेक्नोलॉजिस्ट्स के लिए सतत डायलिसिस शिक्षा कार्यक्रम (Continuing Dialysis Education Program – CDEP) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह महत्वपूर्ण शैक्षणिक कार्यक्रम श्री बालाजी हॉस्पिटल के चैयरमेन डॉ. राजेश शर्मा के विशेष सहयोग से संपन्न हुआ।
अनुभवी टीम के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. राजेश शर्मा का सराहनीय योगदान रहा। आयोजन का नेतृत्व वरिष्ठ डायलिसिस टेक्नोलॉजिस्ट श्याम लाल और IADT की समर्पित टीम ने किया। पूरे कार्यक्रम का संचालन IADT के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश शर्मा एवं महासचिव हरि रागी के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। इस शैक्षणिक मंच को प्रदेशभर के डायलिसिस टेक्नोलॉजिस्ट्स का जबरदस्त और उत्साहपूर्ण सहयोग मिला, जहाँ राज्य के विभिन्न हिस्सों से 100 से अधिक विशेषज्ञों ने शिरकत की।
इन मुख्य विषयों पर हुआ गहन मंथन
सम्मेलन के दौरान डायलिसिस तकनीक और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े कई गंभीर व आधुनिक विषयों पर विशेषज्ञों ने अपने विचार और विस्तृत जानकारी साझा की। डायलिसिस के क्षेत्र में आ रहे नए बदलाव और आधुनिक मशीनरी का उपयोग, मरीजों को वैश्विक स्तर की चिकित्सा सुविधाएं देना,
डायलिसिस के दौरान मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और इंफेक्शन कंट्रोल (Infection Control) के कड़े उपाय, डायलिसिस टेक्नोलॉजिस्ट्स के करियर और उनके प्रोफेशनल ग्रोथ की संभावनाएं पर मंथनहुआ है।
ज्ञानवर्धन और नेटवर्किंग का बेहतरीन मंच
यह कार्यक्रम उपस्थित सभी प्रतिभागियों के लिए बेहद ज्ञानवर्धक एवं लाभकारी सिद्ध हुआ। इसने न केवल डायलिसिस टेक्नोलॉजिस्ट्स को आपसी ज्ञान के आदान-प्रदान का मौका दिया, बल्कि व्यावसायिक नेटवर्किंग और अपने कौशल (Skills) व दक्षता को और अधिक मजबूत करने का एक उत्कृष्ट अवसर भी प्रदान किया।कार्यक्रम के समापन पर IADT, नई दिल्ली ने सभी प्रतिभागियों, विशेषज्ञ वक्ताओं और आयोजन समिति का दिल से आभार व्यक्त किया। एसोसिएशन ने संकल्प लिया कि भारत में डायलिसिस सेवाओं की गुणवत्ता और उत्कृष्टता को वैश्विक स्तर पर ले जाने के लिए भविष्य में भी ऐसे निरंतर शिक्षा कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
अमित महाजन
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

