-
Advertisement
हिमाचल में कल से ठप्प हो जाएंगे विकास कार्य, हड़ताल पर जा रहे ठेकेदार
शिमला। हिमाचल में कल यानी के सोमवार से ठेकेदार हड़ताल (Strike) पर जा रहे हैं। जिससे प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह से ठप्प पड़ने वाले हैं। बता दें कि डब्ल्यू फार्म और जीएसटी की राशि का भुगतान ना होने के चलते कल से ठेकेदार (Contractor) टेंडर में भाग नहीं लेंगे। वहीं प्रदेश में जो भी विकास कार्य चल रहे हैं वह भी बंद कर दिए जाएंगे। इस दौरान ठेकेदार लोक निर्माण विभाग के मंडल कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे और सभी जिला डीसी को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। हिमाचल ठेकेदार एसोसिएशन (Himachal Contractors Association) के अध्यक्ष सतीश कुमार बिज ने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर से वार्तालाप के बाद भी मामला नहीं सुलझाया गया। ठेकेदार सरकार से माइनिंग के नियमों में संशोधन कर सरलीकरण की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल ठेकेदार कल्याण संघ ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 7 तक नहीं भरेंगे टेंडर
सतीश कुमार बिज ने बताया कि क्रेशर में डब्ल्यूफॉर्म देने की सीमा तय की गई है। ऐसे में ठेकेदारों को यह फॉर्म नहीं मिल रहे हैं। इससे लोक निर्माण और अन्य विभागों के पास करोड़ों की राशि फंस गई है। ठेकेदार सरकारी भवनों के अलावा डंगों के काम कर चुके हैं। अब पैसे की बात आई तो ठेकेदारों से डब्ल्यू फॉर्म मांगे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ठेकेदार एक जुलाई 2017 से पहले के कार्यों पर पूरा रिफंड मांग रहे हैं। लेकिन अभी तक यह पैसा नहीं दिया गया है। उधरए ठेकेदार की सभी यूनियनें इस मामले को लेकर एक हो गई हैं। ठेकेदार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपिंद्र नरवाल ने भी हड़ताल पर जाने की बात कही है। नगर निगम ठेकेदार यूनियन के अध्यक्ष पीएन शर्मा ने भी हड़ताल का समर्थन किया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

