- Advertisement -
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (#Corona) के 205 मामले सामने आए हैं। वहीं, 102 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। प्रदेश में आज आठ कोरोना पॉजिटिव की जान गई है। कुल आंकड़ा 22264 पहुंच गया है। अभी 2973 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 18940 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना मृत्यु का आंकड़ा 320 है।
शिमला में 57, कुल्लू में 28, सोलन में 25, ऊना में 22, कांगड़ा में 18, बिलासपुर व हमीरपुर में 14-14, मंडी में 12, लाहुल स्पीति में आठ, सिरमौर में पांच व चंबा में दो मामले आए हैं। शिमला के 39, बिलासपुर के 18, सिरमौर के 12, चंबा व कुल्लू (Kullu) के सात-सात, कांगड़ा के 6, हमीरपुर के पांच, लाहुल स्पीति व ऊना के तीन-तीन व किन्नौर में दो लोग ठीक हुए हैं।
हिमाचल मंे आज आठ कोरोना पॉजिटिव की जान गई है। इसमें शिमला में तीन, चंबा में दो, सोलन, कांगड़ा व कुल्लू में एक-एक की जान गई है। शिमला में 72 वर्षीय व्यक्ति, 57 व 60 वर्षीय महिला, सोलन में 70 वर्षीय महिला ने दम तोड़ा है। कांगड़ा में 72 साल की महिला, कुल्लू में 67 साल के व्यक्ति, चंबा में 70 वर्षीय व्यक्ति व 55 साल की महिला की मृत्यु हुई है। उक्त लोग किसी ना किसी बीमारी से ग्रस्त थे। कांगड़ा (Kangra) जिला में 72 वर्षीय महिला ने दम तोड़ा है। महिला तहसील फतेहपुर राजा का तालाब क्षेत्र की रहने वाली थी। महिला मेडिकल कॉलेज टांडा में भर्ती थी। पिछले कल कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। आज सुबह 9 बजे महिला की मृत्यु हो गई।
हिमाचल में आज कोरोना के 2423 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 1478 नेगेटिव रहे हैं। 853 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में से 92 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के 221 सैंपल की रिपोर्ट भी अभी आनी बाकी है। हिमाचल में अब तक 3 लाख 96 हजार 111 सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इनमंे से 3 लाख 72 हजार 773 नेगेटिव रहे हैं। यानि की 95 फीसरी के करीब नेगेटिव रहे हैं। पांच प्रतिशत के आसपास ही पॉजिटिव पाए गए हैं।
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक (Medical Superintendent) डॉ. जनक राज ने कोरोना (Corona) पॉजिटिव पाए गए हैं। वह आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं और अन्य कोविड मरीजों के साथ चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। वहीं, कांगड़ा (Kangra) जिला में आज कोरोना पॉजिटिव के 18 मामले सामने आए हैं। इनमें ऊना के ईसपुर क्षेत्र का 44 वर्षीय व्यक्ति और 42 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई है। 10 कोरोना पॉजिटिव के मामले नगरोटा बगवां क्षेत्र से आए हैं। बैजनाथ के चौबिन और कुसल से दो मामले सामने आए हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लगड़ू ज्वालामुखी से भी एक मामला सामने आया है।
जिला ऊना (Una) में कोरोना पॉजिटिव के 13 मामले आए हैं। शनिवार को टांडा मेडिकल कॉलेज भेजे गए सैंपल में पेंडिंग 39 सैंपल में 12 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि 27 नेगेटिव रहे हैं। ऊना उपमंडल के नारी डेरा बाबा रुद्रानंद से 58 वर्षीय पुरुष, भड़ोलियां खुर्द से 63 वर्षीय पुरुष भी संक्रमित पाया गया है। ऊना नगर परिषद के वार्ड एक स्थित प्रेम नगर से 52 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है। बंगाणा उपमंडल के छपरोह गांव से 42 वर्षीय पुरुष और सीएचसी थानाकलां से 46 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है। गगरेट उपमंडल के संघनई गांव से 45 वर्षीय व्यक्ति, घनारी से 50 वर्षीय पुरुष, अम्बोटा 37 वर्षीय महिला में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। हरोली उपमंडल से साऊवाल से 40 वर्षीय पुरुष, पंजावर से 50 वर्षीय पुरुष, दुलैहड़ से 30 वर्षीय युवक और ललड़ी से 22 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया है। वहीं, आज जिला में रैपिड एंटीजेन में 12 सैंपल की जांच हुई, जिसमें 1 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। उपमंडल ऊना के जखेड़ा गांव 56 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। टांडा मेडिकल कॉलेज भेजे गए 163 सैंपल्स में से 09 पॉजिटिव पाए गए जबकि एक सैंपल रिजेक्ट और 163 सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं।
ऊना उपमंडल के सन्तोषगढ़ का एक साल का बच्चा, ऊना शहर के वार्ड नम्बर चार की 28 वर्षीय महिला और उसकी 3 वर्षीय बच्ची के अलावा 57 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। उपमंडल बंगाणा के बडूही का 16 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। गगरेट उपमण्डल के गगरेट की 29 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव हुई है। अंब उपमंडल के कटोहड़ कलां की 44 वर्षीय महिला और डूहकी की 35 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। हरोली उपमंडल के पंडोगा की 20 वर्षीय युवती भी कोरोना की चपेट में आई है।
कोरोना (#Corona) संक्रमितों की पहचान के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गगरेट उपमंडल के एक निजी स्कूल (Private School) में 28 अध्यापकों के कोविड (Covid) टेस्ट किए गए, जिनमें से 4 अध्यापक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यह जानकारी देते हुए सीएमओ ऊना डॉ. रमण कुमार शर्मा ने कहा कि उपायुक्त राघव शर्मा के निर्देशानुसार जिला ऊना के सभी दुकानदारों, होटल/ढाबा श्रमिकों, फैक्टरी/औद्योगिक श्रमिकों, अकुशल श्रमिकों, बैंक कर्मचारियों, सरकारी कर्मचारियों एवं अध्यापकों के चरणबद्ध तरीके से आरटी-पीसीआर और रेपिड एंटिजन टेस्ट किए जा रहे हैं।
सीएमओ ने कहा कि इसी दिशा में गगरेट उपमंडल के एक निजी स्कूल में कोविड में अध्यापकों (Teachers) के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 4 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी स्कूल अध्यापक स्वतः आगे आकर कोरोना टेस्ट करवाएं ताकि सही समय पर उनकी पहचान की जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस बारे दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि जनहित में अधिक से अधिक संख्या में सैंपल लेकर कोविड-19 टेस्ट सुनिश्चित किए जा सकें।
- Advertisement -