-
Advertisement
First Hand: हिमाचल High Court में भी Corona की आहट ,दो दिन के लिए करना पड़ा बंद
शिमला। मंडी के बीजेपी नेता ने राजधानी शिमला पहुंचकर ऐसा धमाल मचाया कि कोरोना से पूरा सचिवालय हिलाकर रख दिया तो अब उसकी आंच हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट (Himachal pradesh High Court) तक भी पहुंच गई है। कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) बीजेपी नेता एक एडीशनल एडवोकेट जनरल के भी संपर्क में आया था,उसके बाद वह भी पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी के चलते एहतियात के तौर पर हाईकोर्ट को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। चूंकि एडीशनल एडवोकेट जनरल मंडी (Mandi)जाने से पहले हाईकोर्ट के न्यायाधीश के संपर्क में आए थे।
ये भी पढ़ेः हिमाचल में कोरोना से 11वीं मौत, बिलासपुर में पुलिस कर्मी निकला Positive
एडीशनल एडवोकेट जनरल इन दिनों अपने गृह नगर मंडी में ही है। उनका वहीं पर टेस्ट हुआ था,जिसमें कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उसके चलते ही एहतियात के तौर पर हाईकोर्ट आज यानी शुक्रवार और शनिवार को बंद रहेगा। इसके बाद रविवार को अवकाश के चलते अब सोमवार को ही हाईकोर्ट कार्य शुरू होगा। जाहिर है इससे पहले मंडी के कोरोना पॉजिटिव पाए गए बीजेपी नेता (BJP Leader) के संपर्क में आने से सीएम आफिस के उप सचिव भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिसके चलते सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) सहित शिमला से मंडी तक कई अधिकारी सेल्फ क्वांरटाइन चल रहे हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


