दुनिया को फिर डराने लगा कोरोना, क्या है भारत का हाल -यहां पढ़े

दिल्ली में दो निजी स्कूलों में कोरोना के मामले आए सामने

दुनिया को फिर डराने लगा कोरोना, क्या है भारत का हाल -यहां पढ़े

- Advertisement -

कोरोना एक बार फिर लोगों को डराने लगा है। दक्षिण कोरिया में इसके सबसे अधिक प्रकोप देखने को मिल रहा है। यहां बीते 24 घंटे में 1.48 लाख नए केस सामने आए हैं। वहीं, चीन की स्थिति भी कुछ ठीक नहीं है। हालांकि, भारत में फिलहाल स्थिति सामन्य है। देश में इस समय 11 हजार के करीब ही एक्टिव मामले हैं। रोजोना पॉजिटिव मामले भी एक हजार के आसपास ही टिके हैं। दक्षिण कोरिया में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 148,443 नये मामले दर्ज किये गये हैं और इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 15,979,061 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी है। कोरिया रोग नियंत्रण और रोकथाम एजेंसी (केडीसीए) के मुताबिक, दक्षिण कोरिया में बुधवार को दर्ज हुये 195,419 मामलों के मुकाबले गुरुवार को सामने आये संक्रमितों की संख्या कम है, जबकि एक हफ्ते पहले यह संख्या 224,788 थी।


यह भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल ने उड़ाई संविधान की धज्जियां, जनता से मांगे माफी

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का मानना है कि मामलों की संख्या में दोबारा हुई वृद्धि के बाद अब इनमें धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिल रही है। यह वृद्धि ओमक्रिॉन और इसके सबवेरिएंट बीए.2 की वजह से हुई थी क्योंकि ये बेहद संक्रामक हैं। मार्च के महीने के बीचोबीच इसका प्रकोप काफी ज्यादा था। चीन में सख्त प्रतिबंधों के बावजूद चीन में कोरोना के रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। बुधवार को बीते 24 घंटे में 26 हजार से अधिक पॉजिटिव केस मिले थे। भारत को शंघाई स्थित अपनी काउंसलर सेवाओं को बंद करनी पड़ी।

भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,007 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,39,023 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 11,058 पर पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में एक मरीज की मौत होने से संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5,21,737 हो गई है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के ट्रांस हिंडन इलाके में दो निजी स्कूलों के पांच छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद से दोनों स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गई है। स्कूल अब 19 अप्रैल तक ऑनलाइन क्लास लेंगे। अभयखंड -3 स्थित निजी स्कूल के दो छात्रों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।दिल्ली सरकार के आंकड़ों के 13 अप्रैल को दिल्‍ली में कुल 299 नए मामले सामने आए और संक्रमण दर बढ़कर 2.49 फीसदी हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में ये जानकारी दी गई। दिल्ली में कोविड-19 संक्रमण दर एक सप्ताह में 0.5 प्रतिशत से बढ़कर 2.70 प्रतिशत हो गई है।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

- Advertisement -

Tags: | corona case | India | latest news | world | national New | Covid-19
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है