-
Advertisement
कैबिनेटः हिमाचल में 16 मई तक कोरोना कर्फ्यू, बंद रहेंगे ऑफिस-10वीं की परीक्षा रद्द
शिमला। हिमाचल में कोरोना (Corona) के बढ़ते मामलों के चलते धारा 144 ( Section 144) लागू कर दी गई है। प्रदेश में 7 मई से 16 मई रात तक कोरोना कर्फ्यू (Corona Curfew) लगा दिया गया है।
- सरकारी व निजी दफ्तर 16 मई तक बंद रहेंगे। कर्मचारी घर से काम करेंगे। वर्क फ्रॉम होम के दौरान कर्मचारी हेड क्वार्टर नहीं छोड़ सकते हैं। इसके अलावा अगले आदेशों तक शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।
- कृषि, बागवानी व अन्य सिविल वर्क जारी रहेंगे। औद्योगिक प्रतिष्ठान को भी छूट दी गई है। यह एसओपी के तहत चलते रहेंगे।
- बिना अनुमति से वाहन भी नहीं चल सकेंगे। जरूरी सेवाओं से जुड़े वाहन ही चल सकेंगे। इस दौरान बाजार भी बंद रहेंगे। आवश्यक वस्तुओं की दुकानें आदि खुली रहेंगी। क्या-क्या खुलेगा और क्या-क्या बंद रहेगा इसकी पूरी जानकारी आपदा प्रबंधन सेल द्वारा जारी आदेशों के बाद मिलेगी।
- कैबिनेट ने 10वीं की परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया है। छात्रों को सीबीएसई (CBSE) पैटर्न पर पदोन्नत किया जाएगा। यह भी निर्णय लिया गया कि हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की 12 वीं कक्षा की परीक्षा और कॉलेजों की वार्षिक परीक्षा भी अगले आदेश तक स्थगित रहेगी।
- बाहरी राज्यों से आने वालों लोगों के लिए जारी निर्देश पहले जैसे रहेंगे। उन्हें 72 घंटे की आरटीपीसीआर रिपोर्ट लानी जरूरी होगी। अगर कोई बिना रिपोर्ट आता है तो उसे 14 दिन के लिए होम क्वारंटाइन किया जाएगा।
- हिमाचल में सभी सरकारी और निजी वाहन 50 फीसदी क्षमता से चलेंगे। अंतर राज्यीय (Inter State) परिवहन जारी रहेगा।
Tags
