-
Advertisement
हिमाचल में #Corona ने एक और की ली जान, हो चुका अंतिम संस्कार- मौत का आंकड़ा 53 पहुंचा
Last Updated on September 5, 2020 by
ऊना। जिला ऊना से कोविड (Covid) जांच के लिए भेजे गए 343 सैंपल में 28 पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, 315 सैंपल नेगेटिव हैं। वहीं 13 संक्रमितों के फॉलोअप सैंपल भेजे गए थे, जिसमें से 08 पॉजिटिव और 05 नेगेटिव हैं। उपमंडल अंब के एक 75 वर्षीय बुजुर्ग का मृत्यु के बाद कोरोना (Corona) सैंपल लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। बुजुर्ग का गुरुवार को अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। अब ऊना में कोरोना संक्रमितों की मौत के 5 मामले हो गए हैं। आज कोविड केयर अस्पताल हरोली (Haroli) में उपचाराधीन 64 वर्षीय कोरोना संक्रमित मरीज की मृत्यु भी हुई है। हिमाचल में आज के दिन पांच कोरोना मृत्यु दर्ज की गई हैं। इसमें ऊना (Una) में दो, कांगड़ा, मंडी (Mandi) व सोलन में एक-एक की मृत्यु हुई है। कांगड़ा जिला की तहसील थुरल के गांव घिरथोन पोस्ट ऑफिस कोना के 82 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना के चलते मृत्यु हुई है। बुजुर्ग की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। बुजुर्ग को थुरल अस्पताल से पालमपुर के लिए रेफर किया गया था। बुजुर्ग को बुखार, उल्टी व सांस लेने में दिक्कत थी। बुजुर्ग को 4 सितंबर को शाम को पालमपुर अस्पताल (Palampur Hospital) में रेफर किया गया। बुजुर्ग का कोरोना सैंपल पॉजिटिव आया। आज सुबह बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। हिमाचल में कोरोना मृत्यु का आंकड़ा 53 पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें: #Corona _ Breaking: कांग्रेस MLA सहित हिमाचल में आज 43 पॉजिटिव, चार की गई जान
चार कोरोना योद्धा पुलिस कर्मी पॉजिटिव
ऊना जिला में चार कोरोना योद्धा पुलिस कर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसमें से अंब थाना में तैनात 50, 51 और 55 वर्षीय पुलिस (Police) मुलाजिम हैं और हरोली थाना की टाहलीवाल चौकी में तैनात 33 वर्षीय पुलिस कर्मी संक्रमित पाए गए हैं। अंब उपमंडल के चक्क ठठल की बिहार से लौटी 25 वर्षीय युवती पॉजिटिव पाई गई है। यह घर पर ही क्वारंटाइन (Quarantine) है। उपमंडल अंब के ही धारू नेहरी की 42 वर्षीय आशा वर्कर महिला पॉजिटिव पाई गई है। फ्लू के लक्षण के चलते यह सैंपल किया गया था। उपमंडल ऊना के गांव झलेड़ा में बरेली यूपी से लौटे 16 व 21 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाए गए हैं। यह घर पर ही क्वारंटाइन हैं। ऊना उपमंडल के ही नंगल सलांगड़ी का एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित हुआ है। यह श्रीनगर (Srinagar) से लौटा है।
यह भी पढ़ें: #Corona_ Update: हिमाचल में एक्टिव केस 1822, अब तक 4936 ठीक- मौत का आंकड़ा 51
ऊना उपमंडल के ही पनोह का बैंगलौर से लौटा 31 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। ऊना उपमंडल के ही जखेड़ा कि 21 वर्षीय युवती संक्रमित पाई गई है। यह घर पर ही क्वारंटाइन है।37 वर्षीय महिला और उसका 10 वर्षीय बेटा पॉजिटिव ऊना उपमंडल के ही रक्कड़ कॉलोनी स्थित पीएनबी (PNB) में तैनात 24 वर्षीय युवती पॉजिटिव हुई है। यह संक्रमित के संपर्क में आई थी। ऊना उपमंडल के रायपुर सहोड़ा के एक ही परिवार के तीन सदस्य संक्रमित हुए हैं, जिसमें 52 वर्षीय व्यक्ति उसका 28 वर्षीय पुत्र व 27 वर्षीय बहु संक्रमित हुए है। यह संक्रमित के संपर्क में आए थे। उपमंडल ऊना के ही बसदेहड़ा की 52 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव हुई है। यह संक्रमित के संपर्क में आई थी। गगरेट उपमंडल के अप्पर गगरेट के वार्ड 2 की 56 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित हुई है। यह संक्रमित के संपर्क में आई थी। वहीं, नगर पंचायत गगरेट के वार्ड 1 की 37 वर्षीय महिला और उसका 10 वर्षीय बेटा पॉजिटिव हुए है। इस परिवार का एक सदस्य पहले भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। उपमंडल गगरेट के शिवबाड़ी में रहने वाला 33 वर्षीय युवक संक्रमित हुआ है। यह संक्रमित के संपर्क में आया था। उपमंडल गगरेट के ही अंबोटा का 38 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित हुआ है। यह संक्रमित के संपर्क में आया था।
ऊना अस्पताल की वार्ड सिस्टर और दाई निकली संक्रमित
उपमंडल हरोली के सेंसोवाल का 41 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह भी संक्रमित के संपर्क में आया था। ऊना शहर की एक 16 वर्षीय बालिका संक्रमित पाई गई है। इसके परिवार का एक सदस्य पहले ही संक्रमित पाया जा चुका है। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में तैनात 41 वर्षीय वार्ड सिस्टर और 51 वर्षीय प्रशिक्षित दाई कोरोना पॉजिटिव आई है। यह दोनों संक्रमित के संपर्क में आई थीं। वहीं क्षेत्रीय अस्पताल में ही सेवाएं दे रही 57 और 58 वर्षीय दो महिला सफाई कर्मी भी संक्रमित हुई हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page