- Advertisement -
नाहन। डा. वाईएस परमार मेडिकल कालेज नाहन( Medical College Nahan) में बीमारी से ग्रस्त 70 वर्षीय एक महिला की मौत (Death) हो गई है। महिला में कोरोना( Corona) की भी पुष्टि हुई है। महिला ने गुरुवार रात उपचार के दौरान दम तोड़ा। इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए भेजा गया। जहां पूरे प्रोटोकोल( Protocol) के साथ शुक्रवार सुबह ही उसका अंतिम संस्कार किया गया है।
जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के किशनपुरा की रहने वाली बुजुर्ग महिला डायबिटीज व हाइपरटेंशन जैसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त थी। सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ( Civil Hospital Paonta Sahib)से उसे एक सितंबर को मेडिकल कालेज नाहन रेफर किया गया था। जहां, उसका उपचार चल रहा था। तीन सितंबर की रात को उसकी अचानक तबीयत काफी बिगड़ गई और महिला ने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया। महिला कोरोना संक्रमित भी थी। उधर, सिरमौर जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. केके पराशर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि महिला डायबिटीज व हाइपरटेंशन जैसी बीमारी से ग्रस्त थी। उसका मेडिकल कालेज में उपचार चल रहा था। आज सुबह उसका पूरे नियमों के तहत अंतिम संस्कार कर दिया है।
हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के 18 नए मामले आए हैं। शुक्रवार सुबह चंबा जिले के किहार में पहले संक्रमित के संपर्क में आने से 26 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव आया है। वहीं भरमौर के एक प्रोजेक्ट के 17 मजदूर भी पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी झारखंड के रहने वाले हैं और होम क्वारंटाइन थे।चंबा जिला के भटियात उपमंडल मुख्यालय स्थित सिविल अस्पताल का चिकित्सक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 460 पहुंच गया है। सक्रिय मामले 97 हैं और 358 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 6623 पहुंच गया है। 1716 सक्रिय मामले हैं। 4814 मरीज ठीक हो गए हैं। 45 मरीज राज्य के बाहर चले गए हैं। प्रदेश में कोरोना से मौतों का आंकड़ा 47 पहुंच गया है।
- Advertisement -