-
Advertisement
शिमला में Corona संक्रमित ट्रक चालक का साथी निकला Positive ,दिल्ली से आया था
शिमला। संडे का दिन हिमाचल के लिए सुबह-सवेरे से सुकून देने वाला नहीं रहा। आंख खुलते ही शिमला में कोरोना संक्रमित (Corona infected) युवक की मौत की खबर ने झकझोर दिया तो अभी उसके चर्चे खत्म भी नहीं हुए थे कि दोपहर होने तक उसी के एक साथी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव (Positive) पाई गई। कोरोना पॉजिटिव पाया गया ये शख्स भी पेशे से चालक है। ये भी उसी साजिद नाम युवक के साथ दिल्ली से सामान लेकर आया था,जिसकी आज अल सुबह आईजीएमसी शिमला (IGMC Shimla) में बीते कल हुए हादसे के बाद मौत हुई थी। अब उसके साथी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से घबराहट होना लाजिमी है। इन सभी के आज सुबह ही कोरोना सैंपल लिए गए थे,जिसमें इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। ये लोग बीते कल शिमला के एक ठेकेदार का ट्रक में सामान लेकर शिमला आए थे।
इससे पहले शनिवार देर रात ऊना से एक महिला तीन मामले सामने आए हैं। इसके अलावा सोलन व चंबा से कोरोना का एक- एक मामला सामने आया है। हिमाचल में कोरोना संक्रमितों की संख्या 509 हो गई है और 182 मामले एक्टिव हो गए है, जबकि छह लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है।


