-
Advertisement
कोरोना संक्रमित Virbhadra की हालत में सुधार,चंडीगढ़ में चल रहा है उपचार-देखें ताजा तस्वीर
Last Updated on April 18, 2021 by Deepak
चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश के कोरोना संक्रमित (Corona infected) पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की हालत में अब सुधार है। वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) चंडीगढ़ में उपचाराधीन हैं। बीते एक सप्ताह से उनका चंडीगढ़ (Chandigarh) के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। तब से लेकर पहली मर्तबा उनकी तस्वीर सामने आई है,उसमें वह हंसते हुए चेहरे के साथ पूर्व सांसद चंद्रकुमार का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। चंद्र कुमार भी इसी अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
यह भी पढ़ें: बेटे विक्रमादित्य के बाद पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह भी #Corona पॉजिटिव
वीरभद्र सिंह के विधायक बेटे विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) के बीते सप्ताह ही कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद वीरभद्र सिंह की कोरोना रिपोर्ट (Corona report) भी पॉजिटिव पाई गई थी। उसके बाद ही उन्हें चंडीगढ़ शिफ्ट कर दिया गया। वीरभद्र सिंह किडनी की समस्या से भी जूझ रहे हैं। खैर इस सबके बीच वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह भी उनके साथ चंडीगढ़ में हैं। वीरभद्र सिंह की पत्नी (Pratibha Singh) प्रतिभा सिंह की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group