-
Advertisement
कपल ने पांच लाख देकर Online मंगवाई बिल्ली, तीन महीने बाद पता चली जानवर की हकीकत
काफी लोग घर में जानवर पालना पसंद करते हैं। फ्रांस में भी एक कपल ने कुछ ऐसा ही सोचा और 6 हजार यूरो (5 लाख रुपये) में ऑनलाइन बिल्ली खरीद ली लेकिन जब बिल्ली उन तक पहुंची तो वो लोग भी हैरान रह गए। जानकारी के मुताबिक, नॉरमैंडी के एक जोड़े ने बिल्ली के लिए एक ऑनलाइन विज्ञापन (Online advertising) देखा और इसे एक पालतू जानवर के रूप में पालने का फैसला किया। जब डिलीवरी बॉक्स घर में आया तो वो बिल्ली (Cat) की बजाय उसमें से तीन महीने का बाघ का बच्चा निकला।
यह भी पढ़ें: यहां #Biryani खाने को लगती है डेढ़ किलोमीटर लंबी लाइन, सुबह 4 बजे से खड़े हो जाते हैं लोग
मामला 2018 का है। यहां पर बिल्ली के बच्चे को अपनाने के एक हफ्ते के बाद ला हैवर दंपति ने महसूस किया कि यह बिल्ली नहीं, बल्कि एक जंगली जानवर है। आखिर में उनको पता चला कि यह बाघ का बच्चा है। उन्होंने इसके बाद पुलिस से संपर्क किया। दो साल तक लंबी जांच चली और अब फैसला आया है। इस दंपति ने दावा किया कि उन्हें इस बात का अहसास नहीं था कि उनकी बिल्ली वास्तव में इंडोनेशिया (Indonesia) का एक सुमात्रा टाइगर है।
बता दें, बिल्लियां पालतू जानवर के रूप में स्वीकार्य हैं, लेकिन बाघ एक संरक्षित प्रजाति हैं जिन्हें उचित प्रलेखन और परमिट के बिना पालतू जानवरों के रूप में नहीं रखा जा सकता है। उन्हें बिना कागजी कार्रवाई के भी नहीं ले जाया जा सकता है। मामले का विवरण हाल ही में सामने आया था जब बड़ी बिल्ली खरीदने वाले दंपत्ति सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। दंपति पर संरक्षित प्रजातियों की तस्करी का आरोप लगाया गया था और बाद में उन्हें पुलिस ने रिहा कर दिया। अभियोजकों ने अन्य संदिग्धों पर पशु तस्करी और संगठित अपराध का आरोप लगाया है। अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि फ्रांस में यह जानवर कैसे आया। सुनवाई के बाद पशु को फ्रांसीसी जैव विविधता कार्यालय को सौंपा गया है और अंत में इसे नया घर दिया गया।