-
Advertisement
Mandi जिला में बहन की आबरू का लुटेरा बना चचेरा भाई, दोनों नाबालिग
मंडी। चचेरे भाई ने अपनी ही बहन की आबरू लूट ली। घटना बीती 23 मई की बताई जा रही है और इसका पता 1 जून को तब चला जब पीड़िता की मां घर आई और पीड़िता ने मां को सारी आपबीती सुनाई। पीड़िता नाबालिग (Minor) है और दुष्कर्म करने वाला चचेरा भाई भी नाबालिग ही है। पीड़िता की मां ने मंडी (Mandi) जिला के औट थाना में दर्ज करवाई गई शिकायत में बताया है कि वह खेतों के काम के सिलसिले से दूसरे घर गई थी और उसकी नाबालिग बेटी घर पर बुजुर्ग दादी के साथ रह रही थी। बीती 23 मई को उसकी बेटी जंगल में पशु चराने गई थी, जहां पर उसके जेठ के बेटे ने जबरन उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और उसे जान से मारने की धमकी दी।
यह भी पढ़ें: बुद्ध पूर्णिमा के दिन Dalai Lama की उपस्थिति में बोधिचित्त समारोह का होगा लाइव वेबकास्ट
जब 1 जून को यह महिला अपने घर पहुंची तो डरी सहमी बच्ची ने मां को सारी आपबीती सुनाई। इसके बाद महिला अपनी बेटी के साथ औट थाना पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई। औट थाना पुलिस (Police) ने आज दोनों नाबालिगों के मेडिकल करवा लिए हैं। दुष्कर्म करने वाले नाबालिग को आज जुवेनाइल कोर्ट (Juvenile Court) में पेश किया गया, जहां से अगले कल आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। औट थाना प्रभारी ललित महंत ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि धारा 376, पोक्सो एक्ट और 506 के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


