- Advertisement -
बैंक कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर है। 8 लाख से ज्यादा बैंक कर्मचारियों को होली का तोहफा मिल गया है। अब बैंक कर्मचारियों की मार्च में सैलरी बढ़कर आएगी। बैंक कर्मचारियों के तिमाही महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) (DA) को बढ़ा दिया गया है। यह बढ़ोतरी फरवरी, मार्च और अप्रैल के लिए है।
इंडियन बैंक एसोसिएशन के सर्कुलर के अनुसार, ऑल इंडिया एवरेज कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़े आ गए हैं और इसमें दिसंबर 2021 में इंडेक्स में गिरावट रिकॉर्ड की गई है। नवंबर के मुकाबले यह गिरावट करीब 20 अंक की है, लेकिन महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जिसके चलते अब पीओ (PO) स्तर के बैंक कर्मचारियों की सैलरी में 8000 रुपए सालाना से ज्यादा का हाइक आएगा।
सीनियर एडवाइजर अनुसार, औसत सीपीआई 8239.24 रहा है और इस हिसाब से DA Slabs का आंकड़ा 471 (8239 – 6352 = 1887/4 = 471 स्लैब) है। डीए का अंतिम तिमाही पेमेंट 434 स्लैब पर था, इसलिए फरवरी, मार्च और अप्रैल 2022 तिमाही के डीए पेमेंट के लिए 37 स्लैब की बढ़ोतरी हुई है।
एडवाइजर का कहना है कि मार्च और अप्रैल 2022 के महीनों के लिए कर्मचारियों और अधिकारियों को देय महंगाई भत्ते की दर वेतन का 32.97% होगी। इससे पहले नवंबर, दिसंबर और जनवरी 2022 के महंगाई भत्ता 30.38 फीसद रहा था। पिछली बार महंगाई भत्ते में 37 स्लैब की बढ़ोतरी हुई थी, जबकि, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर के लिए 30 स्लैब की बढ़ोतरी हुई थी। यानी अगर किसी पीओ की मंथली सैलरी 40 हजार रुपए महीना है तो उनकी बेसिक 27,500 रुपए महीना के आसपास होगी। DA में 2.5 फीसद से ज्यादा बढ़ोतरी से सैलरी पर हाइक मिलेगा।
एडवाइजर के अनुसार, पीओ Bank PO को पूरी सर्विस के दौरान 4 इंक्रीमेंट भी मिलते हैं और प्रमोशन के बाद अधिकतम बेसिक पे 42020 रुपए तक पहुंच जाती है।
- Advertisement -