भाखड़ा नहर में डूबे शिमला के रोहड़ू के दो युवक, पांच दिन बाद मिले शव

भाखड़ा नहर में डूबे शिमला के रोहड़ू के दो युवक, पांच दिन बाद मिले शव

- Advertisement -

शिमला। राजधानी शिमला के रोहड़ू (Rohru) के दो (Dead Body) युवकों के शव भाखड़ा नहर में पांच दिन बाद मिले हैं। रोहड़ू के यह दोनों युवक पंजाब की भाखड़ा नहर में डूबने (Drowned) के बाद लापता हो गए थे। इन दोनों के शव बरामद कर लिए गए। पुलिस ने इन दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं नहर के किनारे दोनों दोस्तों के आखिरी पलों का वीडियो भी सामने आया है।


भाखड़ा नहर कर तरफ तीन दोस्त घुमने निकले थे

मिली जानकारी के अनुसार शिमला के रोहड़ू के रहने वाले बशला निवासी सुमित पुहारटा पुत्र लोभ राम पुहारटा और 27 वर्षीय सिद्दरोटी निवासी विराज पुत्र डीएन चौहान रोपड़ के रंगीलपुर पुल के पास सेल्फी (Selfie) लेते समय भाखड़ा नहर (Bhakra Canal) में बह गए थे। तब से दोनों युवकों का कोई पता नही चल रहा था। पुलिस और प्रशासन ने इन दोनों युवकों की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया था। बताया जा रहा है कि सुमित मोहाली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। विराज अपने दोस्त को मिलने 5 मार्च शनिवार को खरड़ गया था।

ग्रामीणों ने की थी बचाने की कोशिश

रविवार सुबह दोनों 2 बाइकों पर भाखड़ा नहर रंगीलपुर के पास गए थे। इनके साथ तीसरा साथी अमन निवासी बिहार भी था। भाखड़ा नहर के पास सेल्फी लेते समय सुमित अचानक नहर में गिर गया था, जिसे बचाने के लिए विराज ने हाथ पकड़ा और वह भी फिसल कर नहर में गिर गया और पानी के तेज बहाव में बह (Drowned) गए। इनके साथी अमन ने उन्हें बचाने के लिए शोर मचाया। वहीं पुल के साथ स्थित ख्वाजा मंदिर में सुबह सेवा करने आए एक युवक तथा होमगार्ड के जवानों ने रस्सी की मदद से दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए और दोनों युवक बह गए।

यह भी पढ़े:बिलासपुर में 15 दिन बाद सतलुज नदी में मिला दो लापता भाइयों में एक का शव

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

- Advertisement -

Tags: | Himachal News | latest news | punjab news | Shimla news | Rohru Youth | Dead Bodies of Two Youth | Drowned in Bhakra Canal
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है