-
Advertisement
हिमाचल : मछलियों को आटा डालने गए व्यक्ति की लाश डैम में तैरती मिली
बिलासपुर। हिमाचल के बिलासपुर (Bilaspur) जिला में मछलियों (Fish) को आटा डालने गए व्यक्ति का शव भाखड़ा डैम (Bhakra Dam) में तैरता हुआ मिला है। व्यक्ति आज सुबह ही मछलियों को चारा डालने के लिए गया था। पानी में तैर रही लाश की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। मृतक व्यक्ति की पहचान 35 वर्षीय स्वर्ण सिंह पुत्र अमरसिंह गांव थाना कोलियां श्री नयना देवी जी, बिलासपुर के रूप में हुई है। व्यक्ति नैना देवी में ही फड़ी लगाकर छल्ले आदि बेचता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: लापता युवक का जलाशय किनारे मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी ग्वालथाई में उप-प्रधान प्रभात कुमार ग्राम पंचायत भाखडा ने पुलिस को सूचना दी कि एक लाश नरसिंह मंदिर के साथ डैम में तैरती नजर आ रही है। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि स्वर्ण सिंह हर शनिवार को अपने घर से डैम में मछलियों को आटा डालने जाता था। शनिवार सुबह लगभग पांच बजे वह अपनी बाइक (Bike) पर मछलियों को आटा डालने गया था। डीएसपी पूर्ण चंद ने बताया कि लाश का निरीक्षण करने पर कोई भी चोट का निशान नहीं मिला है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि स्वर्ण सिंह की मौत डैम किनारे पहुंचने पर हार्ट अटैक (Heart Attack) या पैर फिसलने से पानी में डूबने से हुई हो सकती है। रामनाथ प्रभारी पुलिस चौकी ग्वालथाई ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। वहीं नैणा देवी के डीएसपी पूर्ण चंद ने बताया कि लाश को पुलिस ने कब्जे में लेकर छनबीन आरंभ कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

