-
Advertisement
पिता हैं लकवाग्रस्त और पुत्र की लाश मिली प्राचीन तालाब में
ऊना। जिला मुख्यालय के आईएसबीटी के समीप टक्का रोड (Takka Road) पर शहर के प्राचीन ऐतिहासिक तालाब में 23 साल के युवक की लाश तैरती हुई मिली। मृतक की पहचान गांव वासी कोटला खुर्द अमरजीत (Amarjeet) के रूप में हुई। मृतक युवक 2 दिन से लापता बताया जा रहा था। पुलिस ने घटना के संबंध में गुमशुदगी का मामला भी दर्ज किया हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेजा है। वहीं घटना के संबंध में केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: नदी में डूबा युवक, पंजाब से आया था शक्तिपीठों के दर्शन करने
यह प्राचीन तालाब जिला मुख्यालय के टक्का रोड स्थित गुरुद्वारा शहीद सिंह के पास है। बुधवार को पानी में तैरती लाश को स्थानीय लोगों ने देखा। उन्होंने इस बारे में तुरंत पुलिस को सूचित कर दिया। लाश की पहचान के लिए एक युवक और युवती पहुंचे। उन्होंने मृतक की पहचान अमरजीत सिंह उम्र 23 वर्ष के रूप में की। वह दो दिन से लापता था। मृतक के चाचा ने बताया कि परिवार में उसके अलावा उसके पिता और एक छोटी बहन है। उसके पिता लकवाग्रस्त हैं और चलने-फिरने में असमर्थ हैं। उसकी मां की पहले ही मौत हो चुकी है।
वहीं एएसपी धीमान (ASP Dhiman) ने बताया कि ऊना शहर के तालाब में एक शव होने की सूचना पुलिस को मिली थी जिसके बाद पुलिस टीम ने मौका पर पहुँच शव को तालाब से बाहर निकाला और पिछले कल से गुमशुदा चल रहे एक युवक के परिजनों को शिनाख्त के लिए बुलाया गया। एएसपी ने बताया कि तालाब में जो शव मिला है उसकी पहचान अमरजीत निवासी कोटला खुर्द के रूप में हुई है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


