-
Advertisement
बैजनाथ में सड़क किनारे मिला मंडी निवासी का शव, मंधोल में करता था मजदूरी
कांगड़ा जिला के बैजनाथ में आज सुबह एक शव मिला है। यह शव बैजनाथ के पुराने कैफे भैरव के पास सड़क किनारे पड़ा हुआ था। मृतक की पहचान बिजू कुमार निवासी मोहनघाटी जिला मंडी के रूप मे हुई है। लोगों ने जब इस शव को देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर आकर शव को अपने कब्जे में लिया।
यह भी पढ़ें- श्मशान घाट से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लाई पुलिस, क्या था माजरा पढ़े
जानकारी के अनुसार मंडी निवासी बिजू कुमार मंधोल में पिछले कई वर्षों से मजदूरी कर रहा था। व्यक्ति के नाक और बाजू में कुछ चोट लगने की बात कही जा रही है। उसके चेहरे, नाक और बाजू में खून भी लगा हुआ है। यह मामला हत्या का या हादसा पुलिस जांच में जुटी हुई है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है।
