-
Advertisement
देहरादून में हादसा: गहरी खाई में गिरी हिमाचल की बोलेरो, 2 साल की बच्ची समेत दो की मौ#त
Accident: उत्तराखंड के देहरादून जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। विकासनगर क्षेत्र के हरिपुर-कोटी मार्ग पर हिमाचल नंबर की एक बोलेरो (HP 01 A 8928) अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में दो साल की मासूम बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।जानकारी के अनुसार, यह हादसा गुरुवार सुबह हरिपुर-कोटी मार्ग पर कोटी के पास दमोह मंदिर के नजदीक हुआ। बोलेरो में कुल आठ लोग सवार थे, जो काम से लौटकर त्यूणी से विकासनगर की तरफ आ रहे थे। गाड़ी शिमला (हिमाचल प्रदेश) में पंजीकृत है। रास्ते में अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण छूट गया और बोलेरो सीधे गहरी खाई में जा समाई।
घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई
हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे राहगीरों ने जब खाई में झांककर देखा, तो बोलेरो बुरी तरह पिचकी हुई थी और महिलाएं अंदर सीटों के बीच फंसी हुई थीं। राहगीरों ने तुरंत कालसी पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ (SDRF) की टीम को मौके पर बुलाया। पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों ने मिलकर कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और खाई में फंसे सभी लोगों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
मृतकों और घायलों की पहचान
इस हृदयविदारक हादसे में दो साल की बच्ची सुधिका (पुत्री डम्बर) और दिनेश की मौत हो गई। वहीं, घायलों में बोलेरो चालक चमन लाल (45), मृतक बच्ची के पिता डम्बर (32), अभिलाषा (30), निशा (14) और पांच वर्षीय प्रदीप शामिल हैं। चालक चमन लाल के बाएं कंधे पर गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए ये सभी लोग मूल रूप से नेपाल के निवासी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
अनु गुप्ता
