-
Advertisement
दुबई की सड़क पर साड़ी पहन चलाई साइकिल,लूटी महफिल-वीडियो वायरल
Wearing Saree Riding Bicycle In Dubai : भारतीय महिला उद्यमी और दुबई स्थित रियल एस्टेट कारोबारी कंचना नायर (Kanchana Nair) ने दुबई राइड 2026 में शेख जायद रोड पर साड़ी पहनकर साइकिल चलाई। कंचना नायर ने इसके साथ-साथ दुबई रन 2026 में भी साड़ी में 10 किलोमीटर की दौड़ पूरी की, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। कंचना ने ना केवल भारतीय संस्कृति की खूबसूरत झलक पेश की, बल्कि अपने मलयाली होने पर भी गर्व जाहिर किया। कंचना ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए अपने इस अनुभव को यादगार बताया है।
https://www.instagram.com/reels/DfPbFwEIUXr/
अविस्मरणीय बताते हुए खुशी जाहिर की
कंचना ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है, साड़ी पहनकर केरल पिरावी मनाना और दुबई राइड में शान से साइकिल (Cycle) चलाना। उन्होंने बताया कि केरल पिरावी के मौके पर उन्होंने साड़ी पहनकर साइकिल चलाई। इस दौरान उनके अंदर एक मलयाली महिला (Malayali Women) होने का गर्व और उत्साह था। कंचना ने अपने इस अनुभव को खुशी और गर्व से जुड़ा एक खास पल बताया। उन्होंने शेख जायद रोड पर साड़ी पहनकर साइकिल चलाने के अनुभव को भी साझा किया। उन्होंने बताया कि रोजमर्रा की जिंदगी में जिस सड़क पर वाहन 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ते हैं। उसी सड़क पर दुबई राइड 2026 के दौरान साइकिल चलाना बिल्कुल अलग अनुभव था। उन्होंने इसे अविस्मरणीय बताते हुए खुशी जाहिर की है।
यूएई को अपना दूसरा घर बताया
दुबई स्थित रियल एस्टेट कारोबारी कंचना ने एक अन्य इंस्टाग्राम पोस्ट में संयुक्त अरब अमीरात यूएई (UAE) प्रति अपना प्यार और आभार भी जताया। यूएई के 55 वें राष्ट्रीय दिवस से पहले उन्होंने देश को अपना दूसरा घर बताया। उन्होंने दुबई रन में भी गर्व के साथ हिस्सा लेने का जिक्र किया और कहा कि उनका हर कदम उस देश के प्रति समर्पित था, जिसने उन्हें अवसर, ताकत और अनगिनत यादें दी हैं। उन्होंने लिखा कि यूएई उनके दिल में हमेशा एक खास जगह रखेगा। कंचना की ये पोस्ट भारतीय परंपरा, मलयाली पहचान और दुबई (Dubai) के प्रति उनके जुड़ाव को एक साथ दिखाती है।
-कंचना
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
