-
Advertisement
डिप्टी सीएम का एक्शन: प्रशासनिक टीम के साथ फील्ड में उतरे, कॉलेज भवन को लेकर दिए ये निर्देश
ऊना। हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री (Deputy CM Mukesh Agnihotri ) कार्यभार संभालने के बाद पहले ही दौरे पर गृह जिला ऊना पहुंचे और यहां आते ही पूरी तरह से एक्शन मोड में भी दिखाई दे रहे हैं। जिला ऊना दौरे के दुसरे दिन बुधवार को उपमुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अमले (Administrative Staff) के साथ अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का दौरा करते हुए विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार की। इसी दौरान उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के गांव खड्ड में बनकर तैयार हो चुके कॉलेज भवन में 10 दिन के भीतर कक्षाओं के सुचारू संचालन के निर्देश भी जारी कर दिए। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी औपचारिकताएं कॉलेज भवन (College Building) को लेकर शेष रहती हैं, उन्हें 31 दिसंबर तक पूरा करते हुए पहली जनवरी से इस परिसर में कक्षाओं को शिफ्ट करना सुनिश्चित करें। इस मौके पर उन्होंने बीजेपी नेताओं की बयानबाजी पर भी चुटकी लेते हुए उन्हें 5 साल तक धीरज रखने की नसीहत दी।
यह भी पढ़ें:Video : मुकेश अग्निहोत्री फेसबुक-ट्वीटर पर बन गए मुख्यमंत्री
उन्होंने कहा कि इस कॉलेज परिसर में 6 क्लासरूम पूरी तरह से तैयार कर दिए गए हैंए महज 3 दिन में यहां पर बिजली का कनेक्शन (Electrical Connection) होगा और 31 दिसंबर तक सभी औपचारिकताओं को पूर्ण करने के बाद 1 जनवरी 2023 को यहां सुचारु रुप से कक्षाओं का संचालन हर हाल में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक गतिविधियों (Academic Activities) के साथ-साथ खेलों को बढ़ावा देने के लिए भी इस महाविद्यालय परिसर को समय-समय पर विकसित किया जाएगाए जिसके लिए कबड्डी, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल जो भी संभव हो सकेगा, उस खेल को बढ़ावा देने के लिए यहां पर इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार किया जाएगा।

जल्दी में बीजेपी नेता अपनी एनर्जी व्यर्थ ना करें
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बीजेपी नेताओं (BJP Leaders) द्वारा की जा रही बयानबाजी पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी के नेता केवल मात्र नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी हासिल करने के लिए कांग्रेस (Congress) पर बयानबाजी कर रहे हैं। अभी तो सरकार को कार्यभार संभाले 10 दिन का समय बीता है, 5 साल तक बीजेपी के नेताओं को धीरज रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अभी जल्दी में बीजेपी के नेता अपनी एनर्जी को व्यर्थ ना करें, हमने भी 5 साल विपक्ष में समय बिताया है, लेकिन बीजेपी के नेता बेहद जल्दबाजी में है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


