-
Advertisement
आनी में बारिश से तबाहीः मलबे में दबी दो महिलाएं, एक शव बरामद, मकान तहस-नहस
Himachal landslide: कुल्लू जिला की आनी तहसील के लोअर पटारना गांव में भयंकर भूस्खलन हुआ है। यहां पर तीन मकान पूरी तरह से मलबे की चपेट में आ गए। इस दर्दनाक घटना में दो महिलाओं के मलबे में दब गई। मलबा हटाने का कार्य पर जारी है, एक महिला का शव बरामद हुआ है। आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार विधानसभा का सत्र छोड़ कर आनी के रवाना हो गए हैं।
https://twitter.com/himachal_abhi/status/1961298955981205712
स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार देर रात से हो रही लगातार बारिश के कारण पहाड़ी से मलबा खिसककर अचानक नीचे आ गिरा, जिससे 3 रिहायशी मकान पूरी तरह से ढह गए। वहीं 2 महिलाएं शारदा देवी पत्नी जय सिंह ,लीला देवी पत्नी कृष्ण लाल गांव लोअर पटारना ग्राम पंचायत कराड तहसील आनी भूस्खलन में दब गई, एक का शव बरामद हुआ है। इस हादसे में कुछ मवेशियों के भी दबे होने की सूचना है। ग्रामीण राहत कार्य में जुटे हुए हैं, लेकिन पहाड़ी इलाका और लगातार गिर रही बारिश राहत कार्यों में काफी बाधा पहुंचा रही है।
छविंद्र शर्मा

