-
Advertisement
धर्मपुर Congress का 11 दिन से चला संघर्ष समाप्त, सरकार के खिलाफ बोला हल्ला
धर्मपुर। केंद्र और हिमाचल सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जिला मंडी की धर्मपुर कांग्रेस (Dharmpur Congress) का 11 दिन से चला संघर्ष आज सरकाघाट में समाप्त हो गया। हिमाचल कांग्रेस कमेटी के सचिव चंद्रशेखर के नेतृत्व में 11 दिन से विधानसभा के विभिन्न-विभिन्न क्षेत्रों में धरना-प्रदर्शन किया गया। केंद्र के कृषि बिल (Agricultural Bill), महंगाई, किराया बढ़ोतरी व सीमेंट (Cement) की बढ़ी कीमतों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने हल्ला बोला है। हिमाचल कांग्रेस कमेटी के सचिव चंद्रशेखर ने कहा कि मंत्री महेंद्र ठाकुर और उसका बेटा और बिटिया कर्मचारियों और अधिकारियों को सरेआम प्रताड़ित कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल High Court का विद्युत बोर्ड कर्मचारियों के धरना-प्रदर्शन को लेकर बड़ा फैसला
संधोल क्षेत्र में कांग्रेस के समय केंद्रीय विद्यालय खोला गया था। आज तक सरकार भवन का कार्य तक शुरू नहीं कर पाई है। सरकाघाट में पार्किंग के लिए पिछली वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) सरकार ने शिलान्यास किया था, आज तक उसका भी कोई कार्य शुरू नहीं किया गया। धर्मपुर बस डिपो की एक भी बस नहीं है। सरकाघाट बस डिपो से 25 बसों को उठाकर धर्मपुर लाया गया है।स्वास्थ्य क्षेत्र में भी धर्मपुर संधोल या सरकाघाट में सेवाएं चरमराई हैं। डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ के कई पद खाली पड़े हैं, लेकिन मंत्री आज तक उन पदों को नहीं भर पाए हैं। बड़े शर्म से कहना पड़ रहा है कि अपने आप को नंबर दो मंत्री कहलाने वाले महेंद्र ठाकुर के क्षेत्र में स्वास्थ्य तथा सड़कों का बुरा हाल है।इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश चंद, गंगाराम, सुमन जमवाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष निशा देवी, सेवादल अध्यक्ष राकेश, इंटक के अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, मनोज ठाकुर, संजय ठाकुर, ध्यान सिंह,अमी चंद व राकेश आदि मौजूद रहे।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखने के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel



