-
Advertisement
खाना खाने के तुरंत बाद ना पिएं ग्रीन टी, हो सकता है नुकसान
जो व्यक्ति चाय का शौकीन (Tea Lover) हो तो उसे एक कप चाय का मिल जाए तो वह खुश हो उठता है। माहौल कैसा भी हो चाय के बिना बेमानी से होता है। चाय का कप शौक तक ही सीमित रहे तब तो कुछ बात नहीं मगर कुछ लोग चाय के बहुत ही ज्यादा एडिक्टेड (Addicted) हो जाते हैं और उन्हें खाना खाने के बाद अकसर चाय पीने की आदत होती है। मगर यह आदत हानिकारक (Harmful) होती है। इस आदत के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। क्या आपको पता है कि ऐसा करने से क्या नुकसान हो सकते हैं। तो आइए हम आज आपको बताते हैं कि ऐसा करने से क्या नुकसान हो सकता है। इस संबंध में हाई एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनोल (High Antioxidants and Polyphenols) कुछ रिसर्च से पता चलता है कि ग्रीन टी या अन्य कोई भी हर्बल पीना एक अच्छी प्रैक्टिस है। अकसर खाना खाने के बाद ग्रीन टी या कोई अन्य हर्बल टी लेना एक आदत हो सकती है। वहीं ग्रीन टी से लाभ भी हो सकता है।
यह भी पढ़ें: सुबह-सुबह पीएंगे गुड़ की चाय तो आपके पास नहीं फटकेंगे ये रोग
इसका कारण यह है कि इसमें हाई ऑक्सीडेंट और पॉलीफेनोल होती है। मगर आपको पता है कि खाने के बाद ग्रीन टी (Green Tea) लेने से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। कुछ लोगों को लगता है कि ऐसा करने से पाचन शक्ति मजबूत होती है और साथ में वजन घटाने में भी मदद मिलती है। मगर ऐसा करना खतरनाक भी हो सकता है। क्योंकि ऐसा करने से पाचन तंत्र (Digestive System) में आवश्यक पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा उत्पन्न होती है। यदि आप खाना खाने के तुरंत बाद ग्रीन टी लेते हैं तो पोषक तत्व ठीक से अवशोषित नहीं होंगे। टैनिन और कैफीन पाचनतंत्र में बाधा उत्पन्न करते हैं। ये पाचक रसों को पतला कर देते हैं। इससे भोजन पचाने में समस्या आती है। यदि आपको ग्रीन खाना खाने के बाद पीने की आदत है तो आप तुरंत ना पीकर लगभग 30 या 40 मिनट बाद इसे पी सकते हैं। मगर सबसे ज्यादा अच्छा तो यही रहेगा कि आप ग्रीन टी या तो खाना खाने से दो घंटे पहले पीएं या फिर खाना खाने के दो घंटे बाद पीएं। वरना खाना खाने के तुरंत बाद तुरंत ग्रीन टी लेना नुकसानदायक होता है।
