रात को सोने से पहले भूल कर भी ना खाएं ये चीजें, हो सकता है नुकसान

जो आप ने कुछ खाया है उसपर ध्यान दें

रात को सोने से पहले भूल कर भी ना खाएं ये चीजें, हो सकता है नुकसान

- Advertisement -

दिनभर के काम के बाद जब आप घर आते हैं तो सभी का मन करता है कि अब आराम से अपनी थकान दूर करेंगे। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है जब अब की आंखों से नींद गायब हो जाती है और पूरी रात करवटें बीतते गुजर जाती है। अच्छी नींद के लिए यह जरूरी है कि सोने से पहले आप एक अच्छी किताब पढ़ें और जो आप ने कुछ खाया है उस पर ध्यान दें। यह बात हम सभी जानते हैं कि भूखे पेट सोने से अच्छी नींद नहीं आती है। लेकिन ऐसे कुछ खाद्य पदार्थ हैं, जिन्हें खाने के बाद भी आपको अच्छी नींद नहीं आएगी। कुछ ऐसी चीजें भी हैं जो आपको रात को सोने से पहले नहीं खानी चाहिए। चल्ए आज उन के बारे में बात करते हैं…


यह भी पढ़ें:खाट पर सोने से पीठ और कमर का दर्द हो जाएगा छू मंतर, ये रही वजह

 

 

अगर आप सोचते हैं कि डार्क चॉकलेट का एक पीस रात के समय आपके लिए रिलैक्सिंग होगा, तो आप ग़लत हैं। चॉकलेट में छिपे हुए कैफ़ीन और शक्कर आपको अच्छी नींद लेने में बिल्कुल मदद नहीं करेंगे। हो सकता है कि चॉकलेट्स आपको बहुत अच्छा महसूस करवाएं, लेकिन वह आपके हार्मोन्स को भी तेज़ कर देते हैं, जिससे आपकी नींद में खलल पड़ता है।

यह भी पढ़ें:देश का एक अनोखा पेड़ जिसकी सुरक्षा में 24 घंटे तैनात रहते हैं सुरक्षा गार्ड

कार्बोहाइड्रेट्स से भरपूर खानपान बचपन में तो सही है पर बड़े हो कर ये सही नहीं है। इसलिए आप इस तरह के फ़ूड्स से दूरी बनाकर रखें। रात के समय कॉम्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स खाएं और हाई फ़ैट वाले फ़ूड्स दोपहर के लिए रखें। कई ऐसे लोग होते हैं, जिन्हें हर खाने में लहसुन पसंद होता है और वह खाने में डालना से नहीं भूलते हैं। जिन लोगों को रात में ठीक से नींद नहीं आती उनके लिए लहसुन खाना सही नहीं है। लहसुन की तासीर गर्म होती है। लहसुन में मौजूद केमिकल्स से आपको हार्टबर्न जैसी समस्या हो सकती है, अगर आप उसे सोने से ठीक पहले खाते हैं। रात के खानेमें लहसुन कम मात्रा में डालें या बिल्कुल ही ना डालें।

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर तैर रहे इस वीडियो को देख आप अपना सिर पकड़ लेंगे

रात के समय देर होने के बावजूद आप एक परफेक्ट मील लेने की योजना बनाते हैं और आपकी नज़र में होते हैं सीरियल्स, जिन्हें आप दूध के साथ मिक्स करके खाते हैं। पैकेट्स या बॉक्स में मिलने वाले सीरियल्स रिफाइंड होते हैं और उनमें शक्कर की भरपूर मात्रा होती है, जिससे आपके शुगर लेवल को तुरंत स्पाइक मिलता है। यह भी आपके अच्छी नींद में परेशानी खड़ी करते हैं। इसलिए आप रात के समय नहीं खाएं।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

 

- Advertisement -

Tags: | Latest India News Online | current News Headline | Do not eat | before sleeping night | dark chocolate | high fat foods | Health News | Latest india News
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है