-
Advertisement
Holashtak 2024: होलाष्टक में ना करें ये गलतियां वरना खाली हो जाएगी आपकी तिजोरी!
Holi 2024: फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन (Holika Dahan) किया जाता है और उसके अगले दिन होली (Holi) खेली जाती है। इस साल 25 मार्च को होली का त्योहार (Holi Festival) धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। होली से 8 दिन पहले होलाष्टक लग जाते हैं। हिंदू धर्म में होलाष्टक के इन 8 दिनों को अशुभ माना गया है। इस दौरान कुछ ऐसे कार्य हैं जो हमें नहीं करने चाहए। वहीं, होलाष्टक के दौरान कुछ कामों को करना बेहद शुभ भी माना गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि होलाष्टक (Holashtak) के दौरान क्या करना चाहिए और किन कामों से परहेज करना है।
यह भी पढ़े:Holi 2024: देश एक….अंदाज अनेक! कई राज्यों में अनोखे तरीके से मनाते हैं होली
होलाष्टक के दौरान ना करें ये काम
कोई भी शुभ काम जैसे गृह प्रवेश, विवाह, मुंडन, जनेऊ आदि होलाष्टक के दौरान नहीं करना चाहिए। इसके अलावा इन दिनों बाजार से कोई भी नई चीजें नहीं खरीदनी चाहिए। फिर चाहे वो सोना-चांदी हो या नया वाहन। मान्यता के अनुसार, होलाष्टक के दौरान किए गए इन कामों का शुभ परिणाम नहीं निकलता।
यह भी पढ़े:Chandra Grahan 2024: होली पर लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, 100 साल बाद बन रहा विशेष योग
होलाष्टक के दौरान अगर आप किसी खास काम के लिए हवन, यज्ञ करवाने वाले हैं, तो ना करवाएं। इस दौरान आप नियमित पूजा कर सकते हैं, लेकिन अनुष्ठान बगेरा नहीं करवाना चाहिए, क्योंकि माना जाता है कि ये 8 दिन नकारात्मक ऊर्जा के अपने चरम पर होने के दिन होते हैं। कोई नया बिजनेस इस दौरान शुरू ना करें। पैसों के लेन देन से बचें। नया घर ना खरीदें। अगर कोई मांगलिक कार्य करवाना भी हो तो आप होली के बाद कर सकते हैं।
होलाष्टक के दौरान क्या करें?
होलाष्टक के दौरान भगवान विष्णु के अवतार नरसिंह भगवान की पूजा करें। इसके अलावा, इस दौरान राधा कृष्ण की आराधना करना भी शुभ माना गया है। भजन कीर्तन करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
धर्म डेस्क।

