-
Advertisement
घूमने के अलावा शिमला को खास बनाती हैं ये चीजें, एडवेंचर एक्टिविटीज है बेस्ट चॉइस
Last Updated on February 17, 2022 by sintu kumar
विश्व भर में भारत अपने इतिहास और प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर है। हिमाचल प्रदेश भारत का एक ऐसा राज्य है जो अपनी वादियों, पहाड़ों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनिया भर में मशहूर है। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला भारत की उन टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स में से एक है, जहां अक्सर लोग बार-बार जाना पसंद करते हैं।
यह भी पढ़ें:यह है दुनिया का सबसे बड़ा इग्लू कैफे, वीडियो में देखें शानदार नजारा
शिमला में घूमने के अलावा कई एडवेंचर एक्टिविटीज (Adventure Activities) का मजा भी लिया जा सकता है। शिमला को ट्रैकिंग के लिए बहुत पसंद किया जाता है। शिमला में कई ऐसे ट्रैक मौजूद हैं, जहां रास्ते ज्यादा उबड़-खाबड़ भी नहीं है। वहीं, शिमला में कई बेहतरीन कैंपिंग साइट्स मौजूद हैं। डेस्टिनेशन पर पहुंचने के बाद कैंपिंग के जरिए शिमला के खूबसूरत नजारों का मजा लिया जा सकता है। इसके अलावा शिमला को पैराग्लाइडिंग (Paragliding) के लिए भी जाना जाता है। वहीं, हिमाचल के कांगड़ा जिले में पैराग्लाइडिंग का आयोजन किया जाता है। यहां पर 3 से 4 हजार में पैराग्लाइडिंग की जा सकती है, लेकिन इसके लिए पहले ट्रेनिंग की प्रक्रिया को फॉलो किया जाता है।
वहीं, शिमला (Shimla) में सतलुज नदी पर रिवर राफ्टिंग का मजा लिया जा सकता है। एक बार राफ्टिंग के लिए 12 किलोमीटर का रास्ता तय किया जाता है और इसके लिए 1000 से 1500 रुपए लिए जाते है। बर्फ से प्यार करने वालों के लिए यहां एक बेस्ट ऑप्शन स्कीइंग का है। सर्दी के मौसम में यहां ज्यादातर पहाड़ बर्फ से ढक जाते हैं और इस दौरान स्कीइंग जैसे बेहतरीन स्पोर्ट्स का आयोजन किया जाता है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…