-
Advertisement
काले बिल्ले लगाकर विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे प्रदेश के Doctor
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश चिकित्सक संघ ने एकमत से निर्णय लिया गया कि सारे प्रदेश के चिकित्सक जिसमें मेडिकल कॉलेज (Medical college) की आरडीए भी शमिल हैं, तब तक काले बिल्ले लगाकर काम करते रहेंगे जब तक प्रदेश सरकार अनुबंध कर्मचारियों को मिलने वाले ग्रेड पे को अनुबंध पर लगे चिकित्सकों को जारी करने के आदेश नहीं दे देती। फिलहाल के लिए संघ ने पेन डाउन हड़ताल को अगले आदेशों तक आगे बढ़ा दिया है। हिमाचल प्रदेश चिकित्सक संघ की वर्चुअल बैठक अध्यक्ष डॉ जीवानंद चौहान की अध्यक्षता में हुई जिसका संचालन प्रदेश महासचिव डॉ पुष्पेंद्र वर्मा ने किया।
यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस: राज्यपाल ने किया Corona Warriors का सम्मान
संघ के सभी सदस्यों ने सीएम का धन्यवाद किया कि उन्होंने कांगड़ा जिला के दौरे में अपनी व्यस्तता के बावजूद स्वास्थ्य सचिव को तुरंत इन अनुबंध चिकित्सकों (Physicians) की रिकवरी रोकने को कहा। इसलिए संघ के सभी सदस्यों ने एकमत से कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि अभी रिकवरी को और आगे वेतन काटने को कुछ समय के लिए सरकार की तरफ से अगले आदेशों तक स्थगित किया गया है, तो उसको ध्यान में रखते हुए और प्रदेश में तेजी से फैलती, इस करोना महामारी के मद्देनजर और अपने प्रदेश की जनता के हित को देखते हुए, फैसला लिया है कि पूरे प्रदेश के चिकित्सक और सारी मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर काले बिल्ले लगाकर काम करते रहेंगे जब तक कि हमारे अनुबंध चिकित्सा कर्मियों की ग्रेड पे के लिखित आदेश जारी नहीं किए जाते।

बैठक में सरकार के विशेषज्ञ चिकित्सकों को मात्र 40 हजार पर नियुक्ति करने पर भी विरोध जताया और मांग की है कि इन अनुबंधित विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ अगर सरकार ने बॉन्ड किया है तो उनको उनके विशेषज्ञता अनुसार “एक पद एक वेतन “के साथ नियुक्ति दी जाए, ना कि उनका इस तरह से शोषण किया जाए। चिकित्सक संघ ने सरकार के उस अधिसूचना (Notification) का भी एक मत से विरोध किया है जिसमें के बार-बार मेडिकल कॉलेज में सेवानिवृत्ति की आयु को बढ़ाया जा रहा है। यह प्रदेश के होनहार चिकित्सकों के हितों पर कुठाराघात है। हमारा सरकार से निवेदन है कि सेवानिवृत्ति की आयु मेडिकल कॉलेजेस में 62 वर्ष ही रहनी चाहिए और अगर किसी व्यक्ति विशेष की जरूरत हमारे मेडिकल कॉलेज में है तो उसके लिए प्रदेश सरकार की अनुबंध नीति पहले से ही मौजूद है। उस अनुबंध नीति के आधार पर उन विशेषज्ञ चिकित्सकों उनके संबंधित विभाग में अनुबंध पर उनके पद अनुसार अनुबंधित किया जा सकता है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

