-
Advertisement
डॉ. राजेश बोले, Central University के मुद्दे पर जनता को झूठ बोलने का जवाब दे बीजेपी
धर्मशाला। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डॉ राजेश शर्मा (Dr. Rajesh Sharma) ने जयराम सरकार व प्रदेश बीजेपी से सेंट्रल यूनिवर्सिटी (Central University) के मुद्दे पर जवाब देने की खुली चुनौती दी है । बीजेपी नेताओं से सवाल किया है कि नगर निगम चुनाव में जनता को जवाब दें कि सेंट्रल यूनिवर्सिटी के नाम पर धर्मशाला की जनता को क्यों ठगा जा रहा है। डॉ राजेश शर्मा ने कहा कि सेंट्रल यूनिवसिर्टी को मुद्दा बनाकर सत्ता में आई बीजेपी बताए कि 3 साल से अधिक का समय प्रदेश में बीजेपी सरकार होने के बावजूद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के लिए भूमि चयन क्यों नहीं हो पाया है? धर्मशाला में आज भी अन्य विभागों के भवनों में सेंट्रल यूनिवर्सिटी (CU) क्यों चल रही है। बीजेपी जवाब दें कि उनकी अपना ही संगठन एबीवीपी उनके खिलाफ क्यों आंदोलन कर रहा है? सेंट्रल यूनिवर्सिटी में 1 साल तक नियमित कुलपति रजिस्ट्रार व परीक्षा नियंत्रक की नियुक्ति क्यों नहीं हो पाई है। केंद्र और प्रदेश में बीजेपी (BJP) की सरकार होने के बावजूद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के अस्तित्व को खत्म करने के जयराम सरकार क्या प्रयास कर रही है। क्या यह कांगड़ा की जनता से भेदभाव नहीं है। क्या हिमाचल प्रदेश की नई पीढ़ी को शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने से रोकने का यह षड्यंत्र नहीं है ।
यह भी पढ़ें: राठौर बोले- हेलिकॉप्टर का गलत इस्तेमाल करके दर-दर की ठोकरें खा रहे सीएम जयराम
डॉ राजेश शर्मा ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी के मुद्दे पर बीजेपी को हर सवाल का जवाब देने के लिए कड़ी चुनौती दी है। डॉ शर्मा ने कहा कि बीजेपी इन सवालों का जवाब नहीं देगी तो जनता उन्हें नगर निगम चुनावों (Municipal Corporation Elections) में इन सवालों का जवाब देकर नगर निगम ही नहीं 2022 में भी सत्ता से बाहर जाने का संदेश देगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

