डॉ राजेश शर्मा बोले- इन्वेस्टर्स मीट को लेकर जयराम सरकार जारी करे श्वेतपत्र

कांग्रेस प्रवक्ता का तीखा प्रहार - चार साल में कितना रोजगार

 डॉ राजेश शर्मा बोले- इन्वेस्टर्स मीट को लेकर जयराम सरकार जारी करे श्वेतपत्र

- Advertisement -

धर्मशाला। धर्मशाला (Dharamshala) के तपोवन स्थित विधानसभा परिसर में शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस पार्टी (Congress) ने जयराम सरकार पर सवाल खड़ा किए हैं। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ राजेश शर्मा (Dr. Rajesh Sharma) ने धर्मशाला में प्रेसवार्ता की। उन्होंने जयराम सरकार (Jairam Government) को इन्वेस्टर्स मीट मुद्दे पर घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार को चार साल पूरे हो गए, लेकिन इसके बावजूद भी जमीन पर विकास कार्य नहीं दिखाई दिए।


यह भी पढ़ें: पीस मील वर्करों की हड़ताल से चरमराई HRTC, ब्रेक डाउन होने से यातायात ठप्प

उन्होंने कहा कि 2019 में बड़ी धूमधाम से प्रदेश की जनता का पैसा उड़ाया और इन्वेस्टर्स मीट की। उन्होंने कहा कि हमने सरकार से यह मांग की है कि शीतकालीन सत्र (Winter Session) के दौरान इन्वेस्टर्स मीट को लेकर सरकार श्वेत पत्र जारी करें और बताएं कि कितना पैसा इस इन्वेस्टर्स मीट में खर्च किया गया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान बताए कि कितने इन्वेस्टर्स के साथ एमओयू साइन हुए और कितने एमओयू धरातल पर उतरे हैं। इसके साथ ही उन्होंने पूछा कि सरकार जवाब दे कि कांगड़ा चंबा के कितने युवाओं को उनके कार्यकाल में रोजगार मिला है। उन्होंने कहा कि आज बेरोजगारी बढ़ रही है, लेकिन सरकार का इस की तरफ ध्यान नहीं है।

 

https://fb.watch/9MmzMSvpXZ/

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

- Advertisement -

Tags: | Himachal headlines in Hindi | himachal abhi abhi news | Himachal local news | himachal news abhi abhi | हिमाचल | राजेश शर्मा | डॉ. राजेश शर्मा | कांग्रेस प्रवक्ता राजेश शर्मा | हिमाचल कांग्रेस | कांग्रेस प्रवक्ता धर्मशाला | हिमाचल बीजेपी | himachal abhi abhi | Himachal Pradesh News in Hindi | Himachal News | latest himachal news in hindi | Himachal Breaking News | धर्मशाला न्यूज | latest hp news
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है