-
Advertisement
Chamba में हादसाः खाई में गिरा टिप्पर, Driver की गई जान
चंबा। जिला में बुधवार सुबह एक हादसा (Accident) हुआ है। डलहौजी मार्ग( Dalhousie Road) पर गुतड़ी (करेलनू) के पास एक टिप्पर( tipper ) हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में चालक की मौत( Death) हो गई।मामले की सूचना मिलते ही पुलिस थाना डलहौजी टीम मौके पर पहुंची और चालक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया है। मृतक की पहचान राकेश कुमार पुत्र राम शरण निवासी उग्राहल के रूप में हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राकेश कुमार टिप्पर लेकर जा रहा था जैसे ही वह गुतड़ी (करेलनू) के पास पहुंचा तो उसने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया, जिस कारण टिप्पर गहरी खाई में जा गिरा। चालक की मौके पर ही मौत हो गई। टिप्पर गिरने के बाद आसपास रहने वाले ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और आगामी कार्रवाई शुरू की।


