-
Advertisement
हिमाचल में भूस्खलन की चपेट में आई कार, छत काट बाहर निकाला घायल चालक
Last Updated on July 27, 2021 by Sintu Kumar
रविन्द्र चौधरी/ नूरपुर। हिमाचल में पठानकोट-मंडी एनएच (Pathankot Mandi NH) पर नूरपुर के शनिदेव मंदिर के पास भारी भूस्खलन (Landslide) हुआ है। जिसकी चपेट में सड़क से गुजर रही एक गाड़ी आ गई। इस घटना में गाड़ी में सवार चालक बुरी तरह से घायल हुआ है। भारी-भरकम चट्टानों के बीच फंसे चालक को काफी मशक्कत के बाद कार की छत को तोड़ कर निकाला गया। घायल की कमर का नीचे का हिस्सा बुरी तरह से फ्रेक्चर हुआ है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद टांडा (Tanda) रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर शनिदेव मंदिर के पास अचानक से भारी भूस्खलन हुआ। इस बीच बड़े-बड़े पत्थर सड़क पर आ गिरे। इसी दौरान सड़क से एक कार गुजर रही थी। जो कि इन पत्थरों की चपेट में आ गई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के किन्नौर में पहाड़ से बरसी मौत, 9 पर्यटकों की गई जान-तीन घायल
बताया जा रहा है कि पत्थर गिरने से गाड़ी के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक (Driver) अंदर ही फंस गया। जिसे फरिश्ता बन कर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पत्थरों को हटाकर और गाड़ी की छत को काट कर बाहर निकाला। घायल को तुरंत 108 की मदद से सिविल हस्पताल नूरपुर पहुंचायाए जहां चिकित्सकों (Doctors) ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा रेफर कर दिया है। वहीं, ल्हासा खिसकने से नेशनल हाईवेज 154 नूरपुर (Nurpur) से जसूर बंद हो गया है। छोटे वाहनों के की आवाजाही एक दूसरे लिंक रोड से हो रही है। जबकि बड़े वाहनों के लिए अभी तक सड़क बंद है। गौरतलब है कि बीते शनिवार को इसी जगह से कुछ मीटर की दूरी पर भी देर रात भूस्खलन हुआ था, लेकिन उस समय रात को ट्रैफिक कम होने के चलते कोई हादसा पेश नहीं आया था और लोनिवि ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद सड़ल मार्ग बहाल कर दिया था।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group