हिमाचल: होटल में चिट्टा सप्लाई करने पहुंचा था आरोपी, चढ़ा पुलिस के हत्थे

होटल में बाहरी राज्यों के पर्यटकों को चिट्टा सप्लाई करने गया था आरोपी

हिमाचल: होटल में चिट्टा सप्लाई करने पहुंचा था आरोपी, चढ़ा पुलिस के हत्थे

- Advertisement -

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पुलिस नशा तस्करों (drug smugglers) के खिलाफ हर पल सक्रिय है। इसी संदर्भ में जिला शिमला में पुलिस ने एक निजी होटल (hotel) से एक व्यक्ति को चिट्टा सप्लाई करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।


ये भी पढ़ें-हिमाचल: सब इंस्पेक्टर के घर हुई चोरी, नकदी समेत लाखों के गहने ले गए चोर

जानकारी के अनुसार, आरोपी जिला शिमला के राम बाजार स्थित एक निजी होटल में बाहरी राज्यों से आए कुछ पर्यटकों (tourists) को चिट्टे की सप्लाई करने आया हुआ था। इसी बीच पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मौके पर होटल में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से 29.59 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी की पहचान रितिक निवासी जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। फिलहाल, आरोपी पुलिस गिरफ्त में है और मामले में आगामी जांच की जा रही है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

- Advertisement -

Tags: | himachal news live | Shimla | चिट्टा | current news of himachal pradesh | Tourist | state news | himachal news online | Himachal News | abhi abhi | shimla hotel | latest news | HP breaking | chitta | शिमला | निजी होटल | Himachal Breaking News | latest himachal news in hindi | himachal abhi abhi news | Smuggler | Himachal headlines in Hindi | पर्यटक | today himachal news | हिमाचल
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है