-
Advertisement
भूकंप अलर्ट : चंबा जिला में दो दिन में तीन झटके, आज भी कांपी धरती
चंबा। हिमाचल (Himachal) के जिला चंबा में मंगलवार को फिर धरती कांपी है। आज दोपहर 12.34 पर भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र जमीन से दस किलोमीटर नीचे रहा। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई है। हालांकि किसी तरह के बड़े नुकसान की अब तक कोई सूचना नहीं है। बीते कल यानी सोमवार को भी चंबा जिला में दो बार भूकंप आया था। लगातार दूसरे दिन भूकंप के झटके महसूस होने से लोग दहशत में हैं।
यह भी पढ़े : ऊना : SP Office के समीप सेंधमारी, एक ही रात में आठ दुकानों के ताले तोड़े
सोमवार को चंबा (Chamba) में दो बार भूकंप आया था। पहले सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर 3.6 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र चंबा में जमीन से 5 किलोमीटर अंदर था। इसके करीब 18 मिनट बाद एक बार फिर धरती कांपी। दूसरी बार 3.5 तीव्रता का भूकंप आया है। इस बार भी भूकंप का केंद्र जमीन से पांच किलोमीटर अंदर था।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

